फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   93 complaints in total resolution day, 15 resolved

-शिकायतों के निस्तारण मेँ ढ़िलाई में होगी अफसरो के विरुद्ध कार्रवाई- -संपूर्ण समाधान दिवस में 93 शिकायतें, 15 का निस्तारण-

Tue, 19 Jan 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
93 complaints in total resolution day, 15 resolved
ऊन तहसील के सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में भाग लेते अधिकारी - फोटो : SHAMLI
शामली/ ऊन/ कैराना। जिले भर में संपूर्ण समाधान दिवस में 93 में से 15 शिकायतों का निस्तारण हो पाया है। ऊन में डीएम जसजीत कौर ने फरियादियों की शिकायतों को सुनकर प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को ऊन तहसील सभागार में डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी द्वारा फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। भंभेड़ी शाहपुर के किसानों ने खराब पड़ी सरकारी ट्यूबवेल को ठीक कराने की शिकायत की। आदेश, श्रीपाल, ब्रहम सिंह, मेनपाल, पीतम, राकेश आदि किसानों ने बताया कि पूर्व में भी संपूर्ण समाधान दिवस में सरकारी ट्यूबवेल ठीक कराने की शिकायत की थी, लेकिन विभाग द्वारा ट्यूबेल को ठीक नहीं कराया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम के समक्ष फरियादियों के 33 प्रार्थना पत्र निस्तारण हेतु आए। शिकायतों में ब्लाक की एक, नलकूप विभाग एक, पुलिस विभाग तीन, नगर पंचायत ऊन तीन, विद्युत विभाग तीन, बैंक एक राजस्व विभाग 17 शामिल हैं। शिकायतों में मात्र चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसपी सुकीर्ति माधव, सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, एसडीएम ऊन मणि अरोड़ा, परियोजना निदेशक ज्ञानेश्वर तिवारी, उप कृषि निदेशक शिव कुमार केसरी, तहसीलदार एचडी पंवार सहित जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कैराना तहसील सभागार में एसडीएम कैराना उद्भव त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस मौके पर कुल 29 शिकायतें आई। जिनमें अवैध कब्जे हटवाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनवाने, राशन कार्ड बनवाने व चकरोड पर हो रहे अवैध कब्जे हटवाने सहित बिजली बिल माफ कराने सबधित शिकायतें शामिल रही। इस मौके पर पांच शिकायतों का अधिकारियों द्वारा मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर बीडीओ कृष्ण गोपाल चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. भानु प्रकाश व तहसीलदार प्रवीण कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में तहसीलदार अशोक कुमार शर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जिसमें 41 शिकायतें प्राप्त हुई। प्राप्त शिकायतों में छह शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया है।

ऊन तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी

ऊन तहसील सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में शिकायत सुनते डीएम व एसपी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed