फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   9272 people got vigilance dose at 85 booths in the district

जिले में 85 बूथों पर 9272 लोगों को लगी सतर्कता डोज

Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
9272 people got vigilance dose at 85 booths in the district
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। शासन के निर्देश पर रविवार को 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को नि:शुल्क कोरोनारोधी वैक्सीन की सतर्कता डोज लगाने के लिए मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिले में 85 बूथों पर नौ हजार 272 लोगों को वैक्सीन की सतर्कता डोज लगाई गई। जबकि 12 हजार लोगों को डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। जिले में अब तक मात्र 9.2 प्रतिशत लोगों को ही सतर्कता डोज लग पाई है।
कोरोना संक्रमण के मामले फिर से सामने आ रहे हैं। अब तक कोरोना से बचाव के लिए कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज ही उपाय है। शासन ने कोरोना से बचाव के लिए तीसरी डोज यानि सतर्कता डोज लगवाने पर जोर दे रही है। शासन ने पहले 60 साल से अधिक आयु के लोगों को सरकारी अस्पतालों में नि:शुल्क डोज लगाई जा रही थी जबकि 18 से 60 साल के लोगों को निजी अस्पतालों में शुल्क देकर डोज लगवाने के लिए कहा गया था। इसके चलते लोगों ने सतर्कता डोज लगवाने में रूचि नहीं ली थी, साथ ही जिले में कोई निजी अस्पताल भी सतर्कता डोज लगाने को तैयार नहीं हुआ था।
विज्ञापन

पिछले महीने 15 जुलाई से सरकार ने 18 साल से अधिक आयु के सभी लोगों को नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाने की व्यवस्था की है। रविवार को सतर्कता डोज लगाने का मेगा कैंप आयोजित किया गया। जिले में 85 बूथों पर सतर्कता डोज लगाई गई। 12 हजार लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया था। हनुमानधाम पर अखिल भारतीय अग्रवाल समाज ट्रस्ट शामली द्वारा सुबह दस बजे से पांच बजे तक सतर्कता डोज शिविर आयोजित किया गया। शिविर का शुभारंभ एडीएम संतोष कुमार, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, पूर्व आईजी विजय गर्ग, उद्यमी अशोक बंसल ने किया। शिविर में करीब 700 लोगों को सतर्कता डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष नीरज संगल, सुधीर मित्तल, संगीत गोयल, प्रवीण गोयल, रवि संगल, प्रवीण कुमार, अमित मोहन, पवन संगल, अंकित मित्तल, सुमित बंसल, अमित गोयल, अखिल तायल, राजीव सभासद, साधु सिंघल, राजेश बंसल, सचिन, भारत मित्तल, नितिन संगल, नीरज मित्तल, सात्विक संगल व हेमंत आदि मौजूद रहे। इस दौरान कोविड स्टाफ साक्षी शर्मा, पूजा व मानसी और स्टाफ नर्स रूबी रानी, रवि वर्मा, प्रियंका रानी आदि मौजूद रही।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जिले में सभी बूथों पर नौ हजार 272 लोगों को सतर्कता डोज लगाई गई। जिले में सात लाख 20 हजार 212 लोगों को सतर्कता डोज लगाने का लक्ष्य है। अब तक 66 हजार 241 लोगों को सतर्कता डोज लग चुकी है, जो लक्ष्य का 9.2 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि दूसरी डोज के छह माह बाद सतर्कता डोज लगाई जा रही है। पहली व दूसरी डोज जिस वैक्सीन की लगी है, उसी वैक्सीन की सतर्कता डोज लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर तक नि:शुल्क सतर्कता डोज लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed