फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   92 complaints were received on the Sampoorna Samadhan Diwas, 14 of which were resolved.

Shamli News: संपूर्ण समाधान दिवस में आई 92 शिकायतें, 14 का हुआ निस्तारण

Sun, 08 Feb 2026 12:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sun, 08 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
92 complaints were received on the Sampoorna Samadhan Diwas, 14 of which were resolved.
शामली कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायत करतेे फरियादी । संवाद
शामली। जिले की तीनों तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की 92 शिकायतें आई जिनमें से 14 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में मंडलायुक्त ने फरियादियों की शिकायतों को सुनते हुए सभी विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने भूमि संबंधी प्रकरणों में संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान 48 शिक़ायतें मिली, जिनमें आठ का निस्तारण मौके किया गया। इस अवसर पर डीएम अरविंद कुमार चौहान, एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह, डीएफओ जगदेव सिंह, सीएमओ डॉ. अनिल कुमार, पीड़ी डीआरडीए प्रेम चन्द, एसडीएम अर्चना शर्मा, एसडीएम न्यायिक हामिद हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसील कैराना सभागार में एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 21 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील ऊन में एसडीएम ऊन संदीप त्रिपाठी ने शिकायतें सुनी। इस दौरान आई 23 शिकायतों में मौके पर चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार अर्जुन सिंह चौहान व नायब तहसीलदार सतीश कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed