{"_id":"5a21b0474f1c1b59678bf87b","slug":"92-candidates-including-former-mla-seize-bail","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विधायक सहित 92 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व विधायक सहित 92 प्रत्याशियों की जमानत हुई जब्त
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
Updated Sat, 02 Dec 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली निकाय चुनाव में सभी प्रत्याशियों ने जीजान से चुनाव लड़ा। जनता ने कुछ को पलकों पर बैठा लिया तो कई को नजरअंदाज कर दिया। जनादेश सामने आया तो जिले की दस निकायों में चुनाव लड़ रहे अध्यक्ष पद के 92 प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा पाए। इनमें कैराना से पूर्व विधायक बशीर अहमद सहित भाजपा, सपा और बसपा के भी प्रत्याशी शामिल हैं।
शुक्रवार को निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ गए। शामली, कैराना, कांधला नगर पालिका तथा थानाभवन, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता, बनत, एलम, जलालाबाद, ऊन नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए 112 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। शामली नगर पालिका से सपा, बसपा, आप और बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशियों सहित करीब 12 प्रत्याशी की जमानत जब्त हो गई।
इसी तरह कैराना में पूर्व विधायक बशीर अहमद सहित अन्य 14 प्रत्याशी भी अपनी जमानत नहीं बचा पाए। कांधला में दस प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इसी तरह एलम में सपा और बसपा प्रत्याशियों सहित पांच प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। जलालाबाद में 16 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। इसके अलावा ऊन नगर पंचायत में सपा और कांग्रेस सहित छह प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। बनत में आठ प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई और झिंझाना में दस की। वहीं, थानाभवन में तीन प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। सभी निकायों में 112 प्रत्याशियों में से मात्र 14 प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब हो पाए। दस निकायों में सदस्य पद के 999 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें से सिर्फ 342 प्रत्याशी ही अपनी जमानत बचा पाए है, जबकि वोट प्रतिशत सही नहीं मिलने के कारण 657 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई।
विज्ञापन
विजेता प्रत्याशियों के घर दिवाली मनी
शामली। निकाय चुनाव के नतीजे जैसे ही सामने आए कुछ प्रत्याशियों के चेहरों की हवाइयां उड़ गई तो किसी के चेहरे खिल उठे। जीतने वाले प्रत्याशियों के घर दिवाली मनाई गई। जमकर आतिशबाजी हुई और मिठाईयां बांटी गई, जबकि हारने वाले प्रत्याशियों के यहां मायूसी छाई रही।
शुक्रवार को शामली में तीन नगर पालिकाओं तथा सात नगर पंचायतों के निकाय का परिणाम सामने आ गया। माइक पर जब प्रत्याशियों के जीतने की घोषणा की गई तो लोगों के चेहरे खिल उठे। सैकड़ों की संख्या में प्रत्याशी अपने-अपने प्रत्याशियों को लेकर मतगणना स्थल के करीब पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने महज प्रत्याशी तथा दो समर्थकों को ही अंदर आने दिया। प्रमाणपत्र लेने के बाद घर लौटे विजयी प्रत्याशियों को उनके समर्थकों ने सिर पर उठा लिया। प्रत्याशियों ने अपने मोहल्ले तथा आसपास के लोगों को मिठाईयां खिलाई। इस दौरान जगह-जगह आतिशबाजी भी की गई। विजयी प्रत्याशियों के यहां जीतने वाले लोगों का तांता लग गया और लोगों ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। इसके जिन प्रत्याशियों को हार मिली उनके यहां मायूसी छाई रही और लोगों ने एक दूसरे के साथ बैठकर अपनी-अपनी हार पर मंथन किया। इन प्रत्याशियों के यहां पर पूरा दिन मायूसी छाई रही।