सामाजिक समरसता को मजबूत करें
शामली। विश्व हिंदू महासंघ की एक मासिक बैठक नया बाजार स्थित संगठन कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा हुई और निष्क्रिय पदाधिकारियों को हटाकर सक्रिय कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देने पर विचार किया गया। इसकी घोषणा 28 अप्रैल को होने वाली बैठक में की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री मनोज सैनी व संचालन मंडल प्रभारी कुलदीप गौड़ ने किया। जिलाध्यक्ष पंकज वालिया ने कहा कि विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश हैं कि हिंदू समाज में सामाजिक समरसता को मजबूत करना चाहिए। बैठक का संचालन करते हुए मंडल प्रभारी कुलदीप गौड़ ने कहा कि मंडल के प्रत्येक गांव में कम से कम 25 सक्रिय कार्यकर्ता तैयार करना पदाधिकारियों का लक्ष्य है। प्रदेश मंत्री मनोज सैनी ने कहा कि हिंदू समाज का सौभाग्य है कि नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ इस देश के पीएम व प्रदेश के सीएम हैं, हमें हिंदुत्व को मजबूत करते हुए उनके हाथों को और अधिक मजबूत करना है। बैठक में डाक्टर सुनील सैनी, संदीप उपाध्याय, रविन्द्र मुंडेट, राजेश धीमान, प्रदीप डाबरा, संदीप कश्यप, आशु सैनी, अनिल कौशिक, विकास भारद्वाज, हेमंत कुमार, अमित राणा, अनुज राणा, निकित कोरी, ऋषि कश्यप, टिंकू गोस्वामी, सचिन जैन, पंकज कुमार, आशु नामदेव, शुभम रंगीला, विक्की सैनी आदि मौजूद रहे।