फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीदी दिवस के रूप में मनायी

महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीदी दिवस के रूप में मनायी

Wed, 30 Jan 2019 11:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहीदी दिवस के रूप में मनायी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। जिले भर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कलक्ट्रेट, शिक्षण संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों ने शहीद दिवस के रूप में मनाया गया।
बुधवार को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुजफ्फरनगर रोड स्थित सपा कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर पंवार ने कहा कि गांधी जी की हत्या उनकी अहिंसा, धार्मिक सद्भाव, प्रजातांत्रिक मूल्यों की विचार धारा को समाप्त करने का प्रयास था। मौके पर सपा के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, जिला महासचिव कार्यालय प्रभारी उमेश कुमार, जिला महासचिव विजय कौशिक, विनोद वर्मा, कोषाध्यक्ष दिलशाद सैफी, बिट्टू पांचाल, थानाभवन विधानसभा अध्यक्ष व मजदूर सभा अनिल चौधरी, नदीम बनत, अनिल उपाध्याय, खुुशनूद उस्मान, विजय कुमार मौजूूद रहे। जिला-शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा के कैंप कार्यालय में महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित करके दो मिनट का मौन रखा गया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष वैभव गर्ग, श्यामलाल शर्मा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष बाबू खां, अनुज गौतम, ठाकुर लाखन सिंह, प्रवीण तरार, लोकेंद्र राणा, पुुनीत शर्मा, रविंद्र आर्य, निन्ना अंसारी, डॉक्टर रश्मिकांत, रमेश मराठा आदि मौजूद रहे। शहर के करनाल रोड स्थित आर के इंटर कालेज में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं को अवगत कराया कि गांधी जी ने हमेशा गरीब कमजोरों व बीमार रोगियों की सेेवा करके मनोबल ऊंचा किया। मौके पर राधेश्याम ने बताया कि कुष्ठ रोग अब लाइलाज नहीं है।

स्थानीय सरती देवी राजाराम पब्लिक स्कूल में बच्चों ने भारत को कुष्ठ रोग मुक्त करने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं ने पेंटिंग के माध्यम से कुष्ठ रोग निवारण के प्रति लोगों को जागरूक किया। प्रधानाचार्या मधु शर्मा एवं डायरेक्टर नितिन अरविंद टंडन ने कहा कि जब भारत तन मन से स्वस्थ होगा, तभी चहुमुखी प्रगति कर सकेगा। इस मौके पर कुष्ठ रोग से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। मेपल्स एकेडमी में विद्यालय के प्रबंधक मुकेश संगल, चेयरमैन विपिन संगल विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर उत्तम सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र के सम्मुख दीप जलाकर नमन किया गया। प्रधानाचार्य डाक्टर उत्तम सिंह महात्मा गांधी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed