फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   भाजपा की नगर कार्यकारिणी में सबकोखुश करने की कोशिश

भाजपा की नगर कार्यकारिणी में सबकोखुश करने की कोशिश

Fri, 04 Jan 2019 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा की नगर कार्यकारिणी में सबकोखुश करने की कोशिश
शामली। निकाय चुनाव में हार के बाद भाजपा शहर में खुद को मजबूत करने में जुटी है। यही वजह है कि पार्टी ने शहर में नई कार्यकारिणी गठित कर उसमें सभी वर्गों के लोगों को शामिल कर सबको साथ लेकर चलने का प्रयास किया है। अधिकतर युवा और पार्टी के पुराने चेहरों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

शामली शहर वैश्य बहुल है। यही वजह है कि नगर का चेयरमैन पद अधिकांश वैश्य समाज के पास ही रहता है। वैश्य समाज को अधिकतर भाजपा का वोटर माना जाता है लेकिन निकाय चुनाव में इस बार भाजपा का वैश्य प्रत्याशी भी चुनाव हार गया था। तभी से भाजपा की शहर कार्यकारिणी में बदलाव के कयास लगाए जा रहे थे। हाल ही में पार्टी ने अपना नगर अध्यक्ष बदलकर पार्टी के पुराने कार्यकर्ता राकेश गर्ग को कमान सौंपी थी। नगर अध्यक्ष राकेश गर्ग ने शुक्रवार को अपनी नगर कार्यकारिणी की घोषणा की है। इनमें नगर उपाध्यक्ष पद पर अशोक कोरियर, सुनील अरोरा, प्रमोद नामदेव, सतीश धीमान, रामनिवास सैनी और मीरा वर्मा को बनाया गया है। इसमें सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व है। नगर महामंत्री पद पर डॉक्टर हरिओम पाठक ,भूषण जिंदल को रखा गया है। कोषाध्यक्ष पद पर नितिन वत्स, नगर मंत्री योगेंद्र निर्वाल ,नितिन रुहेला, देवीदास धवन, संजीव लोहान, नितिन गोयल और अमित उपाध्याय को बनाया गया है। नगर मीडिया प्रभारी का दायित्व संजय बंसल को दिया गया है। इसके अलावा 44 को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। शहर में वैश्य समाज की बहुलता देख नगर कार्यकारिणी के मुख्य 17 पदों में से पांच वैश्य समाज से हैं। जाट, सैनी, ब्राहमण, धीमान, वाल्मीकि, पंजाबी आदि सभी बिरादरियों के लोग शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed