फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान सम्मान दिवस में हुआ 24 किसानों का सम्मान

किसान सम्मान दिवस में हुआ 24 किसानों का सम्मान

Sun, 23 Dec 2018 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
किसान सम्मान  दिवस में हुआ 24 किसानों का सम्मान
24 किसानों का सम्मान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली 23 दिसंबर। चौधरी चरणसिंह की जयंती दिवस पर कृषि विभाग की ओर से किसान मेला व गोष्ठी आयोजित करके गन्ना, पशुपालन, उद्यान विभाग की ओर से जिलेभर के 24 किसानों को सम्मानित किया गया। डीएम अखिलेश कुमार ने कहा कि किसानों की प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को समाधान करें।

कृषि विभाग के भवन मेें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह की जयंती पर किसान मेला आयोजित करके सरकारी विभागों की ओर स्टाल लगाए गए। किसान मेला व गोष्ठी का शुभारंभ डीएम अखिलेश कुमार सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरणसिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। डीएम अखिलेश कुमार ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने किसानों के हितों के लिए संघर्ष किया। जिला पंचायत अध्यक्षा संतोष देवी ने पूर्व प्रधानमंत्री चरणसिंह के जीवन शैैली कार्यशैली की प्रशंसा की। भू-संरक्षण अधिकारी डाक्टर नीरजा सिंह ने किसानों से प्रश्न पूछे ओर सही जवाब देने वाले किसानों को एनपी का घुलनशील पैकेट द्वारा सम्मानित किया। उपनिदेशक कृषि डाक्टर शिवकुमार केसरी कृषि विभाग की योजना की जानकारी देकर किसानों से पंजीकरण कराने का अनुरोध किया। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी राजेश कुमार ने पशुधनबीमा योजना व पशु बांझपन के निराकरण की जानकारी दी। शामली कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डाक्टर ओमकार सिंह ने आम के बागों के कीट रोग के रोकथाम के बारे में किसानों को जागरूक किया। इस मौके पर रबी-खरीफ के क्राप कटिंग के किसान सुभाष, देवेंद्र, संजीव, रामपाल सिंह, अनिल, कृष्णपाल, लाखन सिंह, गन्ना विकास विभाग की ओर से ओमवीर सिंह, रणवीर सिंह, विपिन, श्यामलाल, नबाब सिंह, इलम सिह, जबर सिंह, पशुपालन विभाग की ओर से धीरज पाल सिंह, जबर सिंह, उदयवीर सिंह, प्रताप सिंह, अरविंद कुमार, सतेंद्र कुमार, हरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र जिला उद्यान विभाग की ओर से मुनव्वर, चमन लाल, राजकुमार, सुशील कुमार, विक्रांत, सहेंद्र जगपाल, राजेश सैनी आदि किसानों को शाल ओढ़ाकर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में एलडीएम शैलेश कुमार, डीसीओ डॉक्टर अनिल भारती, गन्ना शोध केंद्र मुजफ्फरनगर के जेपी मलिक, शामली कृषि विज्ञान केंद्र के निदेशक डाक्टर सतीश कुमार, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विकास कुमार, जिला कृषि अधिकारी डाक्टर हरीशंकर , जिला पंचायत सदस्य शेेर सिंह राणा, पूर्व प्रधान महबूब हसन, संदीप कुमार, अनिल कुमार, उपेंद्र कुमार, वीरेंद्र सिंह, मांगेराम मलिक, अमित मलिक, प्रवीण खोखर आदि सहयोग रहा। संचालन भूमि संरक्षण अधिकारी डाक्टर नीरजा सिंह ने की। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष देवी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed