{"_id":"5c02d524bdec22415168887a","slug":"91543689508-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने लगाई फटकार, ब्लॉक में ली अधिकारियों की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने लगाई फटकार, ब्लॉक में ली अधिकारियों की क्लास
Updated Sun, 02 Dec 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने अधिकारियों की क्लास ली
अमर उजाला ब्यूरो
थानाभवन। जिलाधिकारी अखिलेश कुमार ने ब्लॉक कार्यालय में विकास कार्यों की जांच पड़ताल में लापरवाही पाए जाने पर अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई।
जिलाधिकारी ने अधूरे पड़े कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। शनिवार शाम जिलाधिकारी कस्बे के ब्लॉक कार्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी, बीडीओ, सीएमओ, एडीओ, डीआरडीओ सहित ब्लॉक स्तर के तमाम अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने पहले कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ब्लॉक की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षा की। सही तरीके से संचालित हो रही योजनाओं पर उन्होंने संतोष प्रकट किया। साथ ही समय से संचालित नहीं हो रही योजनाओं पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि अधिकांश कार्यों को समय से पूरा किया जा रहा है, जिन कार्यों की गति धीमी है, उन्हें तेज करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जो भ्रष्ट ग्राम पंचायत अधिकारी हैं उनकी सूची बनाकर हमारे समझ प्रस्तुत करें, जिससे उनके विरुद्ध कार्यवाही की जा सके। उन्होंने तकनीकी सहायक को 10 दिन की चेतावनी देते हुए कहा कि अपने कार्यों में बदलाव लाएं नहीं तो कार्रवाई भुगतने के लिए तैयार रहें। इस दौरान एसडीएम प्रशांत कुमार, तहसीलदार अभिराज पांडेय, डीआरडीओ दिनेश सिंघल, परियोजना अधिकारी जनेश्वर तिवारी, बीएसए गीता वर्मा, डीपीआरओ अरूण, डीडीओ राजकुमार, आदि मौजूद रहे
थानादिवस में तीन शिकायतें आईं
शामली। शनिवार को कांधला थाना दिवस में मात्र तीन शिकायते आईं। डीएम अखिलेश कुमार ने कहा कि शिकायतकर्ताओं का मोबाइल नंबर के साथ साथ उनके मामले को भी रजिस्टर में अंकित किया जाए और जल्द से जल्द मामलों के निस्तारण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने लेखपालों से कहा कि अपनी क्षेत्रों की शिकायत का निस्तारण एक सप्ताह के अंदर सुनिश्चित करें। थाना दिवस में कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए के थाना दिवस खत्म होने के बाद मौके पर जाएं। इस अवसर पर एसडीएम कैराना अमित पाल शर्मा, सीईओ राजेश कुमार तिवारी एसएचओ कांधला थाना इंचार्ज संबंधित सभी अधिकारी उपस्थित थे।