{"_id":"5bf062bfbdec2269360cbf86","slug":"91542480575-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्यों को खसरा व रूबेला को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्यों को खसरा व रूबेला को जागरूक किया
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाचार्यों को जानकारी दी
जलालाबाद । बीआरसी केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्कूलों के प्रधानाचार्यों को खसरा और रुबेला के बारे में जागरूक किया गया।
शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक कांति प्रसाद ने बताया कि क्षेत्र में सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के प्रधानाचार्य को बीमारी से बचाव के संबंध में जागरूकता कैंप लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की यह योजना कर्नाटक तमिलनाडु, केरल, उड़ीसा में सफलतापूर्वक चली है। अब इसमें मध्यप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार व उत्तर प्रदेश को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि खसरा और रुबेला एक खतरनाक बीमारी है। रुबेला हमारी आने वाली पीढ़ी को विकृत कर सकती है। इसलिए कोई भी बच्चा टीकाकरण से छूटना नहीं चाहिए। बताया कि टीकाकरण अभियान 26 नवंबर से पांच सप्ताह तक चलाया जाएगा। इसमें 26 नवंबर से दो सप्ताह तक स्कूलों में उसके पश्चात दो सप्ताह आंगनबाड़ी केंद्रों पर छूट जाने वाले बच्चों के लिए अभियान चलाया जाएगा। इस मौके पर डॉ रमाकांत वर्मा, नीरज शर्मा, सुदेश विश्वकर्मा, सुशील कुमार, प्रेम सिंह चौहान, जयकुमार, सुनील कुमार, प्रदीप कुमार, ऋषिपाल, भूप सिंह आदि मौजूद रहे।