फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ‘एसिड विक्रेताओं को रखना होगा रजिस्टर

‘एसिड विक्रेताओं को रखना होगा रजिस्टर

Thu, 01 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
‘एसिड विक्रेताओं को रखना होगा रजिस्टर
21 साल से कम उम्र के दुकानदार नहीं बेचेंगे एसिड
विज्ञापन

कैराना। एसिड अटैक की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए तहसील प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके चलते प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार कर ली है। एसडीएम ने एसिड विक्रेताओं को माह में दो बार एसिड विक्रय रजिस्टर के सत्यापन कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम कैराना डॉ. अमित पाल शर्मा ने बताया कि एसिड विक्रेताओं को बड़ी सूझबूझ के साथ एसिड विक्रय करना होगा। उन्होंने बताया कि विक्रेता अगर 21 साल से कम आयु के युवकों को एसिड विक्रय करेगा, तो यह दंडनीय अपराध होगा। उन्होंने कहा कि एसिड विक्रेता अपने-अपने स्टाक रजिस्टर तैयार करा लें, जिनका हर पंद्रह दिन में सत्यापन कराना होगा। साथ ही, एसिड खरीदने वाले की वोटर आईडी अथवा आधार कार्ड आईडी की फोटो कापी ऐहतियातन के तौर पर अपने पास रखनी होंगी। एसडीएम ने आगे कहा कि वे अपने स्तर से एसिड विक्रेताओं की जांच भी कराएंगे, जिसमें दोषी पाए गए, तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, क्योंकि इसमें आर्थिक दंड और सजा दोनो का प्रावधान हैं। हां, 21 वर्ष से अधिक की आयु के युवक व व्यक्तियाें को एसिड विक्रय किया जा सकेगा। एसडीेएम डॉ. अमित पाल शर्मा ने लोगों से अपील की है कि यदि क्षेत्र में कहीं भी गोकशी, अवैैध शराब की बिक्री या डीजल पेट्रोल की अवैध बिक्री होती है तो उनके सीयूजी 9454417007 पर दें। सूचना देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed