{"_id":"5ba68a57867a557f551a1b6d","slug":"91537641047-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे थाने की पुलिस से विवेचना कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे थाने की पुलिस से विवेचना कराने की मांग
Updated Sun, 23 Sep 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्याय दिलाने की गुहार लगाई
शामली। कांधला क्षेत्र के गांव खंद्रावली निवासी महिपाल ने ग्रामीणों के साथ एसपी दफ्तर पहुंचकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया। महिपाल का कहना था कि उसके बेटे पर हमला करने वालों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसलिए केस की विवेचना किसी दूसरे थाने की पुलिस से कराई जाए। महिपाल ने बताया कि 12 सितंबर को गांव के चार युवकों ने घर में घुसकर उसके पुत्र जोनी के साथ गाली गलौज की और डंडो से पीटकर घायल कर दिया था। आरोप है कि पुलिस मामले में कार्रवाई नहीं कर रही है। इस दौरान शीशपाल, कविन्द्र, कमल, सोनू, सिब्बा, राजीव, रवि कुमार, कल्लू, राजकुमार, बिट्टू आदि सहित सैंकडों ग्रामीण मौजूद रहे।
चालक को पीटकर ई-रिक्शा लूटने की कोशिश
शामली। कस्बा कांधला में दो युवकों ने एक ई-रिक्शा चालक को पीटा और रिक्शा लूटने की कोशिश की। कस्बा कांधला निवासी शाहरुख ई-रिक्शा चलाता है। शुक्रवार देर रात एक युवक शाहरुख की रिक्शा को बड़ौत से सामान लाने के लिए 400 रुपये में बुक करके ले गया था। आरोप है कि जब वह कांधला नहर पटरी से थोड़ा आगे पहुंचे तो एक और युवक ई रिक्शा में सवार हो गया। इसके बाद कुछ दूर जाने पर शाहरुख को पीटा और ई-रिक्शा लूटने की कोशिश की। शोरशराबा होने पर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने पर शाहरुख के परिजन भी मौके पर पहुंचे, जिसके बाद घायल शाहरुख को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई।