{"_id":"5b5cb6334f1c1bac7d8b5315","slug":"91532802611-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश - हरियाणा व राजस्थान के शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेश - हरियाणा व राजस्थान के शिवभक्त कांवड़ियों का आगमन शुरू
Updated Sun, 29 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ियों का आगमन शुरू
शामली। हरिद्वार- गंगोत्री, ऋषिकेश से मध्य प्रदेश- राजस्थान व हरियाणा के शिवभक्तों को आगमन शुरू हो गया है। ।शनिवार को हरियाणा के डबवाली के शिवभक्त कांवड़ लेकर पहुंचे। कांवड़ मार्ग पर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह व थाना प्रभारी ने कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। पूर्वी यमुना नहर पुल पर कांवड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए गोताखोरों की जानकारी ली। साथ ही कैराना रोड पर गुलजारी वाला शिव मंदिर के सामने कांवड़ शिविर की तैयारियों का जायजा लिया। श्रावण मास के पहले दिन राजस्थान, मध्यप्रदेश, हरियाणा के शिवभक्तों का हरिद्वार व गंगोत्री, ऋषिकेश से आगमन शुरू हो गया है। हरियाणा के डबवाली से शिवभक्त शामली से हरियाणा की ओर रवाना हुए।
कांवड़ मार्ग पर मीट की दुकानें बंद रहेंगी
शामली। हरिद्वार कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों के मार्ग में बिना अनुमति के कांवड़ शिविर नही लगने दिए जाएंगे। समूचे कांवड़ मार्ग पर आने वाली समस्त मीट और अंडे की दुकान बंद रहेंगी। एडीएम केबी सिंह ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाटसएप आदि पर ऐसी आपत्तिजनक पोस्ट नहीं डालेगा तथा अफवाह नहीं फैलाएगा। शरारती तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। सार्वजनिक स्थान कलक्ट्रेट कार्यालय परिसर के आस पास जुलूस निकालने और धरना देने पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति बिना पूर्व अनुमति के कांवड़ शिविर नहीं लगाएगा। रात्रि 10 बजे से सुबह बजे तक ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग नहीं किया जाएगा।