{"_id":"5b58cc514f1c1ba61f8b52de","slug":"91532546129-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी फसल की पैदावार के लिए किसान मिट्टी की जांच कराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी फसल की पैदावार के लिए किसान मिट्टी की जांच कराए
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किसान मिट्टी की जांच कराएं
शामली। कृभको की ओर से किसान सेवा समिति जसाला में आयोजित गोष्ठी में सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अच्छी फसलों की पैदावार के लिए किसान अपने खेतों की मिट्टी की जांच कराए। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुुए अपर जिला सहकारी अधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि सहकारी समितियों की आय बढ़ाने के लिए समितियों में पतंजलि के उत्पाद की बिक्री कराई जाएगी। इस मौके पर कृभको के विजय सिंह राघव ने किसानों को अपनी मिट्टी की जांच कराने व फसल की लागत कैसे कम करे इस बाबत किसानों को गुर समझाए। सहायक खंड विकास अधिकारी धर्मेद्र कुमार ने किसानों को अपनी फसल का पंजीयन कराने का सुझाव दिया, जिससे सरकारी अनुदान मिल सके। किसान सेवा समिति जसाला के अध्यक्ष प्रवेश कुमार, प्रवीण कुमार, चेनपाल इसम सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। समिति के सचिव अमरदीप सिंह ने आभार प्रकट किया।