{"_id":"5b410e6b4f1c1bc6248b524b","slug":"91530990187-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान और आज जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरेंगी रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान और आज जनता से जुड़े मुद्दों पर सरकार को घेरेंगी रालोद
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरेगी रालोद
जलालाबाद।
किसानों के साथ ही आम जनता से जुड़े मुद्दों पर रालोद सरकार को घेरने की तैयारी कर रहा है। नौ जुलाई को शामली के जेजे फार्म पर धन्यवाद सभा में रालोद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी सभा को संबोधित करने के साथ ही बड़े आंदोलन की तैयारी को लेकर रणनीति तैयार करेंगे।
शनिवार को रालोद जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने जलालाबाद में रालोद नेता अशरफ अली खां के आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि नौ जुलाई को रालोद उपाध्यक्ष जयंत चौधरी कैराना उपचुनाव में मिली जीत को लेकर धन्यवाद सभा में जनता का आभार व्यक्त करेंगे। वहीं, किसानों की बदहाली, आम जनता से जुड़ी मूलभूत समस्याओं, बिजली की बढ़ी हुई दरों, युवाओं की रोजगार की समस्याओं को लेकर पोल खोल हल्ला बोल आंदोलन के माध्यम से सरकार को घेरने की रणनीति पर दिशा निर्देश जारी करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन ने केंद्र व राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार किसान मजदूर और व्यापारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ की फसलें दाल दलहन आदि के समर्थन मूल्य बढ़ाने की योजना ऊंट के मुंह में जीरा है। सरकार किसानों की आय दोगुना करने की बात कर रही थी। अब मात्र दो सौ रुपये बढ़ाकर किसानों को छल रही है। कैराना उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद सरकार ने गन्ना किसानों को आठ हजार करोड़ की घोषणा की, जिसका लाभ किसानों को आज तक नहीं मिल पाया है। कैराना उपचुनाव के दौरान सरकार ने सड़कों के निर्माण का कार्य शुरू किया था, परंतु चुनाव खत्म होते ही सभी काम रोक दिए गए। इतना ही नहीं मंत्री के अपने क्षेत्र जिला शामली की शुगर मिलों पर किसानों के 800 करोड़ से अधिक बकाया है। जिससे क्षेत्र का किसान परेशान है। इस मौके पर ऋषिराज राझड़, पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खां, चेयरमैन अब्दुल गफ्फर (पप्पू), सभासद इफ्तेखार अहमद, सभासद नदीम खां, वसी उल्लाह खां, सभासद पप्पू, राशिद खां, हुमायु खां, नावेद खां, यासीन खान, इम्तियाज खां आदि मौजूद रहे।