{"_id":"5b3911a84f1c1b614d8b933c","slug":"91530466728-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड आईजी के बेटे चिराग ने असिस्टेंट कमांडेंट बनकर शामली का नाम किया रोशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड आईजी के बेटे चिराग ने असिस्टेंट कमांडेंट बनकर शामली का नाम किया रोशन
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
रिटायर आईजी के बेटे चिराग ने नाम किया रोशन
शामली। यूपीएसी द्वारा सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की परीक्षा 2017 का शुक्रवार देर रात अंतिम परिणाम घोषित किया गया, जिसमें शामली के चिराग गर्ग ने ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम रैंक हासिल करते हुए जनपद शामली का नाम रोशन किया है। अभ्यर्थी का चयन असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए हुआ है। परिजनों ने घर पहुुंचने पर चयनित अभ्यर्थी को मिठाई खिलाकर बधाई दी। वहीं, शहर के लोगों का भी बधाई देने के लिए घर पर तांता लगा रहा। चिराग पिछले दो वर्ष से दिल्ली में रहकर तैयारी कर रहा था।
शामली शहर की मार्शगंज मंडी निवासी यूूूपी पुलिस से रिटायऱ आईजी विजय गर्ग के बेटे चिराग गर्ग ने सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की परीक्षा में प्रथम रैंक हासिल कर शामली का नाम रोशन कर दिया है। शुक्रवार को परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित हुआ है। अभ्यर्थी का चयन असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए हुआ है। शनिवार को घर पहुंचे चिराग को परिजनों ने मिठाई खिलाकर बधाई दी। मोहल्ले के लोगों का भी बधाई देने के लिए तांता लगा रहा। चयनित अभ्यर्थी चिराग ने बताया कि यूपीएसी द्वारा वर्ष 2017 में सीआरपीएफ की परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू लिया गया था। जिसके बाद शुक्रवार को अंतिम परिणाम घोषित किया गया। अंकों की जानकारी 15 दिन बाद प्राप्त होगी। छात्र ने बताया कि उन्होंने हाईस्कूल की पढ़ाई आईसीएसई से देहरादून के वेलम ब्वायज स्कूल से वर्ष 2008 में 95.4 प्रतिशत के साथ रहकर स्कूल टॉप किया था। वहीं, इंटर की पढ़ाई सीबीएसई से डीपीएस आरकेपुरम दिल्ली से 92 प्रतिशत के साथ वर्ष 2010 में पास की। इसके बाद उसने वर्ष 2015 में थापर यूनिवर्सिटी पटियाला से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद उसने दिल्ली में एक वर्ष तक प्राइवेट नौकरी की। उसके बाद नौकरी छोड़ देश सेवा करने के लिए सीआरपीएफ की परीक्षा के लिए फार्म भरा और दिल्ली में ही तैयारी में जुट गया, जिसका शुक्रवार को अच्छा परिणाम मिला। अभ्यर्थी ने आवेदन फार्म में पहली पसंद सीआईएसएफ भरी है। उसके बाद सीआरपीएफ, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी आदि च्वाइस भरी है। अभ्यर्थी ने बताया कि अच्छी रैंक होने पर उन्हें सीआईएसएफ में ही असिस्टेंट कमांडेंट पद के लिए चयनित किया जाएगा। उनकी माता निशा गर्ग गृहिणी है। वहीं, दो बड़ी बहने साक्षी व सुखी गर्ग की शादी हो चुकी है। वह भी नौकरी करती हैं।