फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पावरलूम बुनकरो ने मांगी सस्ती बिजली

पावरलूम बुनकरो ने मांगी सस्ती बिजली

Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Tue, 26 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
पावरलूम बुनकरो ने मांगी सस्ती बिजली
शामली।
विज्ञापन

पावरलूम बुनकरों ने किसानों की भांति सस्ती बिजली दिलाए जाने की मांग की। मौजूदा बिजली रेट में बदलाव संशोधित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा।

सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचे पावरलूम बुनकरों ने अपर जिलाधिकारी केबी सिंह को ज्ञापन देकर बताया कि पूर्व में पावरलूम बुनकरों के कल्याण के लिए किसानों की भांति फ्लैट रेट पर सस्ती बिजली दिए जाने का बजट में प्राविधान किया गया था। पावरलूम बुनकरों के कल्याण हेतु सब्सिडी आधारित फ्लैट रेट टैरिफ लागू की गई है। पावरलूम बुनकरों को सब्सीडी पूर्व में सीधे सरकार द्वारा पावर कारपोरेशन को दी जाती थी। वर्तमान में सब्सिडी हथकरघा व दस्त उद्योग के माध्यम से दी जाने लगी है। इस व्यवस्था के लागू होते ही पावरलूम फ्लैट रेट टैरिफ ने विभागीय अधिकारियों द्वारा मनमानी करके बुनकरों को परेशान किया जा रहा है। हथकरघा के पंजीकरण के नाम पर पावरलूम बुनकरों के सर्वे के नाम पर उनका उत्पीड़न किया जा रहा है। पावरलूम बुनकरों के लोड बढ़ाने व नए कनेक्शन नहीं दिए जा रहे हैं। ज्ञापन में कहा कि पावरलूम उपभोक्ता के फ्लैट रेट टैरिफ योजना बुनकर समाज के लिए हितकारी नहीं है। जीएसटी के कारण पहले से स्थिति खराब है। मंदी की मार झेल रहे बुनकरों ने रोजी रोटी बचाने के लिए सड़क पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर लियाकत अंसारी, जहूूर हसन, यासीन, दिलशाद, मौहम्मद अफजाल, इंतजार अंसारी, वकील, गुलजार, सईद, नफीस, हारुन, मेहरबान, महबूब अलीमुदीन, शहजाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed