फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   पांच विधानसभाओ मे लगाए 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, चार को रख्रा रिर्जव में

पांच विधानसभाओ मे लगाए 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, चार को रख्रा रिर्जव में

Thu, 24 May 2018 12:38 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
पांच विधानसभाओ मे लगाए  10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, चार को रख्रा रिर्जव में
शामली। कैराना लोकसभा उपचुनाव 2018 को सकुशल-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से शामली और सहारनपुुुुर जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर 10 स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। चार स्टेटिक मजिस्ट्रेटों को आरक्षित रखा गया है।
विज्ञापन

कैराना लोक सभा उपचुनाव में कैराना, शामली, थानाभवन, सहारनपुर जिले की गंगोह और नकुड़ विधानसभा शामिल है। 28 मई को संपन्न होने वाले कैराना लोकसभा उपचुनाव 2018 को सकुशल-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिले की शामली-थानाभवन, कैराना दस स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। नियुक्त किए गए स्टेटिक मजिस्ट्रेटों में शामली विधानसभा में राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज शामली के मतदान केंद्र में लाला लाजपत राय इंटर कालेज थाना भवन के प्रधानाचार्य चंद्रेश्वर प्रसाद, कांधला के 105 अन्नत मति कन्या जूनियर हाईस्कूल मतदान केंद्र में जय सीता राम किसान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रणसिंह को, कैराना विधानसभा के इस्लामिया स्कूल भूरा में कैराना में बाबरी के जनता इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सतेंद्र कुमार को, मतदान केंद्र इस्लामिया स्कूल भूरा में एलम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मौहम्मद वासिद को थानाभवन विधानसभा के गढ़ीपुख्ता के सर्वहित कारी कन्या इंटर कालेज मतदान केंद्र पर कांधला के चंदन लाल नेशनल इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सुशील कुमार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। जिला निर्वाचन अधिकारी, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि डीएवी ऊन के प्रधानाचार्य हरविंद्र सिंह व ब्रिगेडियर इंटर कालेज शामली के प्रधानाचार्य बाल गोविंद को स्टेटिक मजिस्ट्रेट के रुप में आरक्षित किया है।
विज्ञापन

वहीं, सहारनपुर जिले के नकुड़ विधानसभा के सरसावा के डीसी जैन इंटर कालेज के मतदान केंद्र पर जिला पंचायत के सहायक अभियंता आलोक चंद, केएल जीएम इंटर कालेज नकुड़ के मतदान केंद्रों पर उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण के सहकारी संघ सहायक अभियंता रोहित गौतम को स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किया है। गंगोह विधान सभा के हीरो मेमोरियल स्कूल गंगोह के मतदान केंद्र पर सहारनपुर सिंचाई खंड के सहायक अभियंता नानक चंद को स्टेटिक मजिस्ट्रेट को तैनात कर दिया है। उधर, गंगोह के एचआर इंटर कालेज गंगोह के मतदान केंद्र पर जल निगम सहारनपुर के सहायक अभियंता सुदेश कुमार स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए है। गंगोह विधानसभा के ननौता के किसान सेवक इंटर कालेज के मतदान केंद्रों पर पशु चिकित्साधिकारी विनीत कुमार को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता सी विष्ट व उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद के सहायक अभियंता इशु राजवंशी को स्टेटिक मजिस्ट्रेट रिर्जव रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed