{"_id":"5ac671e64f1c1bb6618b5d50","slug":"91522954726-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गैर हाजिर मिला स्टाफ, मांगा गया स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गैर हाजिर मिला स्टाफ, मांगा गया स्पष्टीकरण
Updated Fri, 06 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरहाजिर मिले कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा
शामली। एसीएमओ के निरीक्षण में सीएचसी से बीसीपीएम सहित चार लोग गैरहाजिर मिले। इस मामले की रिपोर्ट एसीएमओ ने बृहस्पतिवार को सीएमओ को सौंप दी। गैरहाजिर मिले सभी स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
एसीएमओ डॉक्टर नेतराम और डॉक्टर शाईस्ता द्वारा मंगलवार को सीएचसी ऊन का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजिका में आरबीएसके टीम की छवी, ऊन ब्लॉक के बीसीपीएम चंद्रप्रकाश, स्टाफ नर्स प्रतिभा और मैरी की हाजिरी नहीं मिली। इस संबंध में एसीएमओ डाक्टर नेतराम से वहां अन्य लोगों से पूछा। डॉक्टर नेतराम ने बताया कि शौचालय में गंदगी थी। गंदगी के कारण लोगों को काफी असुविधाएं हो रही थी। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी डॉक्टर लेखराम को कार्यवाही के लिए दिशा-निर्देश दिए गए है। साथ ही अनुपस्थित मिले स्टाफ के संबंध में स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एसीएमओ ने बृहस्पतिवार को निरीक्षण आख्या सीएमओ डॉक्टर राजकुमार को सौंप दी है।