{"_id":"5ac51fb64f1c1bc3618b585e","slug":"91522868150-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन प्रतिशत बढ़ाने को स्कूलों में निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन प्रतिशत बढ़ाने को स्कूलों में निकाली रैली
Updated Thu, 05 Apr 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूलों में निकाली रैली
शामली।
सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूलों में स्कूल चलो अभियान का आगाज किया गया। गांव में रैली निकालकर सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए बच्चों के दाखिले सरकारी स्कूलों में कराने की अपील की।
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय रामगढ़ में रैली निकाली कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रैली का शुभारंभ प्रबंध समिति अध्यक्ष ईश्वरचंद ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली मुख्यमार्गों से होते हुए स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में बच्चों ने कोई न छूटे इस बार, शिक्षा है सबका अधिकार के नारे लगाए। प्रधानाध्यापक ने भी लोगों से संपर्क कर दाखिले कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सौरभ संगल, प्रवीण कुमार, अनुराधा, सतीश कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं, प्राथमिक विद्यालय गोहरनी नंबर 1 व 2 में भी रैली निकाली। रैली का शुभारंभ ग्राम प्रधान विपिन राणा ने व प्रबंध समिति के अध्यक्ष बृजकुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। बच्चों ने नारे लगाकर सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक राजीव कुमार, लोकेश रानी, संगीता, शिमलावती, मीनू, प्रीति, मंजू, अनीता, सविता मंजू, बबीता, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।