{"_id":"5aaab9034f1c1bae758b5920","slug":"91521137923-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वी उतर प्रदेश के तीन मंडलो की एकलाख पांच हजार उतर पुस्तिकाएं पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वी उतर प्रदेश के तीन मंडलो की एकलाख पांच हजार उतर पुस्तिकाएं पहुंची
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन मंडलों की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची
शामली। पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद- वाराणसी व बरेली मंडल की एक लाख पांच हजार हाईस्कूल- इंटर की उत्तर पुस्तिकाएं मूल्यांकन के लिए शामली जिले के आरके इंटर कालेज में बनाए गए मूल्यांकन केंद्र पर पहुंच गई है। 17 मार्च से प्रारंभ होने वाली यूूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी पूरी हो गई है।
यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए करनाल रोड स्थित आरके इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन केंद्र पर चार कोठार बनाए गए र्है, जिनमें हाईस्कूल के दो व इंटर के दो शामिल हैं। आरके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह ने बताया कि 17 मार्च से शुरू होने हाईस्कूल इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए हाईस्कूल की 75 हजार व इंटर की 30 हजार उत्तर पुस्तिकाएं इलाहाबाद, वाराणसी व बरेली मंडल के जिलों से पहुंच गई है। शनिवार को शिक्षकों की बैठक के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा। हाईस्कूल व इंटर कालेज के प्रधानाचार्यों से अनुरोध किया गया कि सभी परीक्षकों को मूल्यांकन के लिए अर्हता प्रमाण आरके इंटर कालेज में लाना होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे परीक्षकों को मूल्यांकन केंद्र पर न भेजें, जो मूल्यांकन के लिए अर्हता नहीं रखते है। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन कार्य की पूरी तैयारी क रली गई है। शनिवार को मूल्यांकन कार्य में लगे सभी अधिकारियों एवं परीक्षकों की बैठक कॉलेज में सुबह दस बजे होगी। बैठक में सभी परीक्षक हिस्सा लेंगे। मूल्यांकन कार्य को सुचारु रूप से चलाने के लिए जिले के सभी इंटर कालेजों से दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बुलाए गए हैं।