{"_id":"5a8c68834f1c1b3c718b5fd3","slug":"91519151235-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"54 टीमें घर-घर जाकर खोजेंगी टीबी के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
54 टीमें घर-घर जाकर खोजेंगी टीबी के मरीज
Updated Tue, 20 Feb 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
54 टीमें घर-घर जाकर खोजेंगी टीबी के मरीज
शामली। नगरपालिका सभागार में आयोजित बैठक में नगर पालिका में सभी वार्ड सभासदों की बैठक में विचार विमर्श किया गया।
मुख्य चिकित्साधिकारी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की आयोजित बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉक्टर सफल कुमार ने सभी वार्ड सभासदों को बताया कि 24 फरवरी 20 मार्च तक सक्रिय टीबी रोगी खोज अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के लिए 54 टीमें गठित की गई है। टीम घर-घर जाएगी और स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेगी और टीबी के छह मुख्य लक्षणों के बारे में पूछताछ करेगी। लक्षणों के आधार पर संभावित लोगों को चिह्नित कर जांच कराएगी। टीबी पाई जाती है तो उसका पूरी तरह से जिम्मा लेगी और उपचार कराएगी।
सीएमओ डॉक्टर राजकुमार ने कहा कि सभी वार्ड सदस्यों जागरूक किए जाने का मकसद यह था कि टीबी अभियान में टीमें जब घर पर आएगी तो आप उनकी मदद करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों की टीबी की जांच कराएं। उन्होंने बताया कि टीबी ऐसी बीमारी है जो लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकतर मरीज छुपे होने के कारण लगातार टीबी को बढ़ावा दे रहे हैं। जिला पीपीएम कोआर्डिनेटर शबी आजम ने बताया गया कि एक टीम में तीन सदस्य होंगे। इनमें आशा, महिला स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, आंगनबाडी, सीएमसी शामिल किए जायेंगे। बैठक में डीपीसी राहुल त्यागी, विपिन गुप्ता, रामबीर सिह, रोहित कुमार व नगरपालिका कर्मचारी मौजूद रहे।