{"_id":"5a7c9c204f1c1b8c268b92af","slug":"91518115872-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलियों में भरा गंदा पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलियों में भरा गंदा पानी, लोग परेशान
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलियों में भरा गंदा पानी, लोग परेशान
शामली। शहर के मोहल्ला कलंदरशाह के मुख्य रास्ते पर गंदे पानी का भराव होने की वजह से नागरिकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका परिषद शामली के अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
मोहल्ला कलंदरशाह से नंदू प्रसाद और बनखंडी को जाने वाले रास्ते पर तीन दिन से गंदा पानी भरा हुआ है। स्थानीय लोगों में शौकीन, इसरार, आबिद, इकराम, अरविंद और मुकेश आदि ने बताया कि नाले की सफाई न होने की वजह से गंदा पानी नालों से बाहर आ गया है, तो पेयजल आपूर्ति को बने प्वाइंट से भी पानी लिकेज होता है, जिस कारण समस्या और विकराल हो गई है। रास्ते से गुजरने पर परेशानियां हो रही हैं, तो बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। लोगों का कहना है कि वार्ड सभासद के साथ ही पालिका कर्मियों से भी शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। वहीं, इस संबंध में नगर पालिका परिषद शामली के अधिशासी अधिकारी लालचंद भारती ने बताया कि शुक्रवार को मौके का निरीक्षण कराकर समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।