फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सर्वर की धीमी गति से परेशान रहे व्यापारी

सर्वर की धीमी गति से परेशान रहे व्यापारी

Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
सर्वर की धीमी गति से परेशान रहे व्यापारी
दुश्वारियों में बीता ई वे बिल व्यवस्था लागू होने का पहला दिन
विज्ञापन

शामली। जीएसटी लागू होने के बाद टैक्स चोरी के माल के लाने और ले जाने पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए ई वे बिल व्यवस्था बृहस्पतिवार से लागू तो हो गई, लेकिन सर्वर की धीमी गति के कारण ई वे बिल जनरेट करने में व्यापारियों को पसीने छूट गए।

वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) लागू करने के साथ ही व्यवस्था बनाई गई थी कि 50 हजार रुपये कीमत से ज्यादा का माल के परिवहन पर ई वे बिल डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। कई माह से चल रही ऊहापोह के बाद बृहस्पतिवार से ई वे बिल व्यवस्था लागू कर दी गई। इसके लिए व्यापारियों को खुद ही जीएसटी के पोर्टल से ऑनलाइन ई वे बिल डाउनलोड करना था, लेकिन जीएसटी पोर्टल पर देशभर से ई वे बिल डाउनलोड किए जाने के कारण सर्वर धीमा पड़ गया, जिस कारण व्यापारी परेशानी में पड़ गए। दोपहर में ही शामली निवासी चार व्यापारी करनाल रोड स्थित वाणिज्यकर कार्यालय पहुंचे और जीएसटी पोर्टल से ई वे बिल जनरेट न होने की समस्या अधिकारियों को बताई। डिप्टी कमिश्नर सत्यप्रकाश ने बताया कि चारों व्यापारियों में से तीन व्यापारियों का ई वे बिल जनरेट करा दिया गया, जबकि एक व्यापारी का ई वे बिल जनरेट नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि सर्वर धीमा होने की वजह से कुछ परेशानी जरूर हुई, लेकिन धीरे धीरे व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed