फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   सीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला अस्पताल

सीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला अस्पताल

Fri, 12 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला अस्पताल
सीएमओ के निरीक्षण में बंद मिला अस्पताल
विज्ञापन

चौसाना (शामली)। सीएमओ ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल बंद मिला। जांच के दौरान ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर दो बजे ही ताला लगाकर अपने घर चले जाते है। वहीं, सीएमओ का कहना है कि अस्पताल बंद होना प्रभारी डॉक्टर की लापरवाही है। जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गांव चौसाना के थानाभवन मार्ग पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है, जहां पर डॉक्टर विकास कुमार की तैनाती है। बृहस्पतिवार मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर राजकुमार ने अस्पताल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें अस्पताल बंद अवस्था में मिला, जिसके बाद अस्पताल पर सीएमओ को देखकर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सीएमओ ने ग्रामीणों से बात की तो पता चला कि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डाक्टर विकास सुबह दस बजे आते हैं और दो बजे अस्पताल को बंद कर अपने घर चले जाते हैं, जिसके बाद मरीजों को निराश होकर घर लौटना पड़ता है। सीएमओ ने ग्रामीणों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सीएमओ डाकटर राजकुमार का कहना है संतोषजनक जवाब न मिलने पर डॉक्टर विकास के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed