{"_id":"5a297ee94f1c1b87698c0455","slug":"91512668905-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला मुख्यालय का देरी से काम करने पर नाराज हुए डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला मुख्यालय का देरी से काम करने पर नाराज हुए डीएम
Updated Thu, 07 Dec 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। डीएम ने जिले के अधूरे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने राजकीय निर्माण निगम द्वारा जिला मुख्यालय के कार्यों को देरी से करने पर सवाल उठाते हुए शासन को रिपोर्ट भेजने की चेतावनी दी है। कहा कि विकास कार्यों की घटिया गुणवत्ता पाए जाने पर निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने निर्माण कार्यों की कार्यदायी संस्थाओं की बैठक ली और विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अफसरों को निर्देश दिए हैं कि सड़कों में कोई गड्ढा नहीं होना चाहिए। हर कीमत में लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढा मुुक्त कराना होगा। राजकीय निगम निगम द्वारा देरी से कार्य होने पर फटकार लगाते कहा कि उनके विरुद्ध शासन में प्रमुख सचिव को रिपोर्ट भेजी जाएगी। उन्होंने निर्माण कार्यों को प्राथमिकता व गुणवत्ता के आधार पर किया जाए। निर्माणकार्यों में किसी प्रकार की घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग न किया जाए तथा अधूरे कार्यों को समय से पूरा कराया जाए। जहां-जहाँ भी निर्माण कार्य रुका हुआ है उसे समय से पूरा करें। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।