फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   439 प्रधानमंत्री आवासों की डीपीआर हुई तैयार

439 प्रधानमंत्री आवासों की डीपीआर हुई तैयार

Mon, 04 Dec 2017 12:14 AM IST
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
439 प्रधानमंत्री आवासों की डीपीआर हुई तैयार
439 प्रधानमंत्री आवासों की डीपीआर तैयार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शामली।
प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए प्राप्त आवेदनों का सत्यापन होने के बाद डीपीआर बनने का कार्य धीमी गति से हो रहा है। योजना के लिए करीब 28670 आवेदन प्राप्त हुए थे, लेकिन डीपीआर सिर्फ 439 की तैयार हो पाई है।
नगरीय क्षेत्र के लिए लागू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (सबके लिए आवास) के तहत कई महीने तक आवेदन फार्म जमा कराए गए। आवास निर्माण के तहत राज्य नगरीय विकास अभिकरण (सूडा) ने मैसर्स स्पेस कम्वाईन कंपनी को डीपीआर तैयार कराने की जिम्मेदारी सौंपी। योजना में आवास निर्माण के लिए पात्र आवेदक को करीब ढाई लाख रुपये मिलेंगे।
विज्ञापन

जिले की तीन नगर पालिका और सात नगर पंचायतों में से प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के लिए नगर निकाय कर्मियों को लगाया गया था, लेकिन सत्यापन कार्य बेहद धीमी गति से चल रहा है। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि सभी निकाय क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास बनवाने के लिए आवेदन आए थे। उनमें से अब तक नगर पंचायत बनत में 80, झिंझाना में 94, एलम में 221 और गढ़ीपुख्ता में 44 आवासों की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है। नगरीय विकास अभिकरण के माध्यम से डीपीआर को हस्ताक्षरित कराकर तकनीकी, आर्थिक मूल्यांकन कराए जाने के लिए सूडा लखनऊ को भिजवाया जा रहा है। जिन नगर पालिका और नगर निकायों से पीएम आवास योजना के आवेदनों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है, उन्हें पत्र भेजकर हिदायत दी गई है। ताकि तेजी से सत्यापन कराने के बाद डीपीआर तैयार कराकर भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना में आए आवेदनों की स्थिति
निकाय आवेदन की संख्या
नगर पालिका शामली 8352
नगर पालिका कैराना 6181
नगर पालिका कांधला 4503
नगर पंचायत थानाभवन 2449
नगर पंचायत जलालाबाद 1524
नगर पंचायत ऊन 1205
नगर पंचायत एलम 824
नगर पंचायत झिंझाना 1737
नगर पंचायत बनत 1245
नगर पंचायत गढ़ीपुख्ता 650
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed