फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   झंडा दिवस पर पुलिसकर्मियों को कराया कर्तव्य बोध

झंडा दिवस पर पुलिसकर्मियों को कराया कर्तव्य बोध

Thu, 23 Nov 2017 11:34 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
झंडा दिवस पर पुलिसकर्मियों को कराया कर्तव्य बोध
शामली/कैराना । पुलिस झंडा दिवस पर पुलिस लाइन सहित जिले के समस्त थानों में कार्यक्रम हुआ। पुलिसकर्मियों को झंडा दिवस का महत्व समझाया गया तथा कर्तव्य का बोध कराया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह शामली कृषि मंडी स्थित पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने पुलिसकर्मियों को बताया कि 23 नवंबर 1952 को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने उत्तर प्रदेश पुलिस को कलर (झंडा) प्रदान किया था। इसी कारण 23 नवंबर को झंडा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी अपने दायित्वों को समझें और अनुशासन में रहते हुए ड्यूटी करें। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, आरआई प्रेम थापा सहित अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। वहीं, शामली कोतवाली, थाना आदर्श मंडी में भी झंडा दिवस पर कार्यक्रम हुआ। पुलिसकर्मियों को पुलिस के निशान वाला झंडा वितरित किया गया। उधर, कैराना कोतवाली में झंडा दिवस पर कोतवाली प्रभारी धर्मेद्र सिंह पवार ने ध्वजारोहण किया और पुलिसकर्मियों को पुलिस झंडा दिवस के बारे में जानकारी दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों को झंडे भी लगाए गए। इस मौके पर एसएसआई अमन सिंह, उपनिरीक्षक खुरशीद अली, बाबूराम, सतपाल सिंह यादव सहित सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed