फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   चाय- समोसा और फूल -पंडाल सबका देना होगा हिसाब

चाय- समोसा और फूल -पंडाल सबका देना होगा हिसाब

Thu, 02 Nov 2017 01:04 AM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
चाय- समोसा और फूल -पंडाल सबका देना होगा हिसाब
शामली।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में प्रत्याशियों को समर्थकों को बांटे गए चाय-समोसे के साथ ही प्रचार में शामिल वाहनों, बैनर-होर्डिंग और चुनाव कार्यालय पर लगे टैंट-पंडाल का हिसाब किताब देना होगा। उसके लिए चुनाव आयोग ने दरें निर्धारित कर दी हैं। जिसके चलते अब प्रत्याशी मनमाने हिसाब से सामान की दरें नहीं लिख सकेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारियों को इस संबंध में पत्र भेजा है। जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने इस संबंध में सभी रिटर्निंग ऑफिसरों को निर्देश दिया है कि दरों के निर्धारण के संबंध में राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों को भी अवगत करा दिया जाए।
विज्ञापन


यह होंगी दरें
कपड़े का बैनर 280 रुपये, हैंडबिल 350 रुपये प्रति हजार, पोस्टर 4000 रुपये प्रति हजार, होर्डिंग 25 रुपये प्रति फुट, कट आउट 40 रुपये प्रति वर्ग फुट, टैंपू का भाड़ा 700 रुपये प्रतिदिन ट्रक 1700 रुपये, बस 2200 रुपये, कार 1250 रुपये, ई रिक्शा 500 रुपये प्रतिदिन, चाय आठ रुपये, समोसा 10 रुपये, हल्का नाश्ता 20 रुपये प्रति नग, जलपान 20 रुपये, कोल्ड ड्रिंक्स 15 रुपये प्रति नग, भोजन पैकेट (वेज) 50 रुपये प्रति व्यक्ति, नॉनवेज 120 रुपये प्रति व्यक्ति, होटल में भोजन प्रति व्यक्ति 250 रुपये, सामान्य होटल में 60 रुपये, तख्त 15 रुपये, दरी 20 रुपये, कालीन 50 रुपये, वाटर प्रूफ पंडाल 15 रुपये प्रति वर्ग मीटर, गद्दे 15 रुपये प्रति नग, मेज 15 रुपये प्रति नग, गुलाब के फूल माला 200 रुपये प्रति मीटर, गेंदा फूल माला 20 रुपये प्रति मीटर, मिश्रित फूल माला 60 रुपये प्रति मीटर होगी। माइक्रोफोन सहित लाउडस्पीकर का किराया 400 रुपये प्रतिदिन, पोडियम /पंडाल का किराया 350 रुपये प्रतिदिन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम जारी करेंगे वाहन पास
शामली। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है। शामली में तहसीलदार राकेश कुमार त्यागी, कैराना में तहसीलदार अभयराज पांडेय, ऊन में तहसीलदार यदुवंश कुमार को कार्यपालक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन की समयावधि में प्रत्याशियों और उनके समर्थकों द्वारा प्रयोग किए जाने वाले वाहनों को वाहन पास लेना होगा। उपजिलाधिकारी शामली, उपजिलाधिकारी कैराना और उपजिलाधिकारी ऊन को वाहन पास जारी करने की जिम्मेदारी दी गई है।


आचार संहिता के पालन को समिति का गठन
शामली। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि नगर निकाय चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन कर लिया गया है। समिति में जिलाधिकारी अध्यक्ष होंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक, अपर जिला मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, अधिशासी अभियंता (लोनिवि), संबंधित उपजिलाधिकारी, सीओ और अधिशासी अधिकारी सदस्य के रूप में कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed