फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   अतिक्रमण हटाकर चेकिंग अभियान चलाया

अतिक्रमण हटाकर चेकिंग अभियान चलाया

Wed, 01 Nov 2017 12:34 AM IST
Updated Wed, 01 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाकर चेकिंग अभियान चलाया
पुलिस ने अतिक्रमण हटवाया
विज्ञापन

शामली।
पुलिस ने मंगलवार को शहर में हनुमान मंदिर मोड़ के पास अतिक्रमण हटवाकर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान काटे। इससे लोगों में खलबली मची रही।

हनुमान मंदिर मोड़ के पास वर्मा मार्केट के सामने सड़क पर ही बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं। वहीं सड़क किनारे पर फल और अन्य खाद्य सामग्री बेचने वाले रेहड़ी खड़ी करते हैं। इस कारण ट्रैफिक जाम लग जाता है। इन दिनों शुगर मिल में गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रालियां और भैंसा बुग्गी भी पहुंचने लगी हैं, जिससे ट्रैफिक जाम और बढ़ जाता है। इसी के चलते मंगलवार दोपहर बाद शामली कोतवाली पुलिस के दो दरोगा और तीन सिपाही वर्मा मार्केट के बाहर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया। रेहड़ी सड़क से हटवाई गई तथा अन्य वाहनों को भी हटवा दिया। इसके साथ ही पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाया। खासकर दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वालों की जमकर क्लास ली। कई दु पहिया वाहनों के चालान भी किए गए। पुलिस की इस सक्रियता से यातायात नियम तोड़ने और अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed