{"_id":"59cfe45e4f1c1ba1538b4fcc","slug":"91506796638-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत, कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में कार सवार दो युवकों की मौत, कोहराम
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
दिल्ली से जलालाबाद जा रहे कार सवार दो युवकों की हादसे में मौत हो गई। युवकों से मिले आईकार्ड से हुई पहचान पर पुलिस ने परिजनों को इसकी सूचना दी। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
जलालाबाद के मोहल्ला आर्य नगर निवासी शाहनवाज पुत्र सत्तार अपने मामा के लड़के खालिद निवासी आरकेपुरम दिल्ली के साथ जलालाबाद लौट रहा था। शुक्रवार की मध्यरात्रि आदर्श मंडी क्षेत्र के गांव सिक्का के पास कार अनियंत्रित होकर सामने खड़े एक ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों युवक उसमें फंस गए। राहगीरों की सूचना पर डायल-100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला, लेकिन दोनों की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने उनकी जेब से निकले आईडकार्ड के आधार पर उनकी शिनाख्त करने के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गाड़ी में मिली शराब की बोतल
पुलिस के मुताबिक कार से शराब की बोतल भी मिली है। इसके चलते पुलिस मानकर चल रही है कि दोनों युवकों ने शराब पी होगी। हालांकि युवकों ने शराब पी या नहीं ये तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाता।
विज्ञापन
गमगीन माहौल में किया गया सुपुर्द-ए-खाक
जलालाबाद। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। युवकों की मौत की सूचना पर मोहल्ले के लोग तथा रिश्तेदार सांत्वना देने के लिए पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार की दोपहर दोनों के शव जैसे ही कस्बे में पहुंचा, लोग फफक पड़े। पूर्व चेयरमैन जहीर मलिक, अशरफ अली खां व अन्य लोगों ने इस हादसे पर दुख जताया है।