{"_id":"59c164ff4f1c1bae688b56e2","slug":"91505846527-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसील दिवस में ढ़िलाई बरतने वाले अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसील दिवस में ढ़िलाई बरतने वाले अफसरों के खिलाफ होगी कार्रवाई-डीएम
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/ऊन।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने ऊन तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान समस्याएं सुनकर अधिकारियों को उनके निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतों का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाए। इस कार्य में ढील बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, शामली में समाधान दिवस के दौरान कई अधिकारी नींद की झपकी लेते नजर आए।
जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में ऊन तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 70 शिकायतें आईं, जिनमें से नौ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य शिकायतें निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को भेज दी गई। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष और त्वरित किया जाए। शिकायतकर्ता को निस्तारण के संबंध में सूचना दी जाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रेणू तिवारी, पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
उधर, शामली कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम शिव बहादुर सिंह ने समस्याएं सुनीं। इस दौरान गन्ना निरीक्षक, बिजली विभाग के सहायक अभियंता, एबीएसए, बीडीओ शामली गैरहाजिर रहे। ग्राम मीमला के राजेश कुमार व सुदेश ने गांव में सार्वजनिक रास्ते पर आवास बनाने की शिकायत की। वहीं, तहसील दिवस में कई अधिकारी नींद की झपकी लेते नजर आए। इस दौरान 100 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से चार शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा, एसडीएम सुरजीत सिंह, तहसीलदार राकेश त्यागी, सीओ अशोक कुमार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।