{"_id":"59aafcab4f1c1b03278b4e75","slug":"91504378027-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत प्रतिशत खाते आधार से नहीं जोड़ पाए बैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत प्रतिशत खाते आधार से नहीं जोड़ पाए बैंक
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली।
ऋण माफी योजना के तहत लाभ देने के लिए खाते आधार से जोड़ने का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण नहीं हो पाया। जिलाधिकारी ने बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि शनिवार शाम तक खातों को आधार से जोड़ने के संबंध में प्रमाण पत्र दें, लेकिन किसी भी बैंक प्रबंधक की तरफ से शत प्रतिशत खाते जोड़ने का प्रमाण पत्र नहीं दिया गया। वहीं, अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने बताया कि खातों को आधार से जोड़ने के लिए रविवार को भी बैंक शाखाएं खुली रहेंगी।
प्रदेश सरकार ने लघु एवं सीमांत किसानों को एक लाख रुपये तक के ऋण माफ किए जाने हैं। उसके लिए जिले के करीब 58 हजार किसानों के बैंक खाते आधार नंबर से जुड़ने हैं। पिछले दिनों जिलाधिकारी ने इसकी समीक्षा करते हुए बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि खातों को आधार से जोड़ने का कार्य तेजी से किया जाए तथा शनिवार शाम पांच बजे तक अपर जिलाधिकारी कार्यालय में बैंकों की तरफ से प्रमाण पत्र दिया जाए। इस संबंध में 35 बैंक शाखाओं के प्रबंधकों को नोटिस दिया गया था। इनमें से 31 शाखा प्रबंधकों की ओर से आधार से जोड़ने की संख्या बताई, लेकिन वह भी शत प्रतिशत नहीं रही। अपर जिलाधिकारी शिव बहादुर सिंह ने बताया कि अभी 56 प्रतिशत बैंक खाते ही आधार से जुड़े हैं। बाकी कृषकों के खाते आधार से जोड़ने के लिए बैंक शाखा प्रबंधकों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है।
उधर, पंजाब नेशनल बैंक (अग्रणी) के प्रबंधक हरपाल सिंह तोमर ने बताया कि कृषकों के खाते आधार से जोड़ने का कार्य पूरा करने के उद्देश्य से रविवार को भी बैंक शाखाएं खुलेंगी। जिन कृषकों ने अपने खाते आधार से नहीं जुड़वाए हैं, वह रविवार को भी शाखा में पहुंचकर इस कार्य को करा सकते हैं। यदि बैंक खाता आधार से नहीं जुड़ेगा, तो ऋण माफी योजना का लाभ नहीं मिलेगा।