{"_id":"59a5b8844f1c1be5278b463e","slug":"91504032900-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य विज्ञान संगोष्ठी में जैन कन्या की नैना ने पाया तीसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य विज्ञान संगोष्ठी में जैन कन्या की नैना ने पाया तीसरा स्थान
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राज्य विज्ञान संगोष्ठी में जैन कन्या की छात्रा नैना सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। कॉलेज पहुंचने पर छात्रा का स्वागत करते हुए बधाई देकर सम्मानित किया गया।
मंगलवार को कॉलेज प्रधानाचार्य डॉक्टर रुचिता ढाका ने बताया कि कॉलेज की कक्षा 10 की छात्रा नैना सैनी ने सबसे पहले पांच अगस्त को जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके बाद सहारनपुर में 10 अगस्त को मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। 26 अगस्त को इलाहाबाद में आयोजित राज्य विज्ञान संगोष्ठी में प्रतिभाग किया। हर मंडल से केवल दो ही छात्र-छात्राएं चुने गए थे। सहारनपुर मंडल की ओर से दोनों विद्यार्थी शामली थे। राज्य स्तर पर भी कॉलेज की छात्रा नैना ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्रा को प्रमाण पत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कॉलेज पहुंचने पर प्रबंधक विरेंद्र कुमार जैन ने छात्रा का उत्साह बढ़ाया।