{"_id":"59666c504f1c1bd34d8b45d1","slug":"91499884624-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
शामली।
गांव भैंसवाल स्थित कन्या कल्याण गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज में वन महोत्सव के तहत पौधरोपण किया गया। शिक्षिकाओं और छात्राओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
बुधवार को कार्यक्रम का शुभारंभ सपा नेता डॉक्टर सुधीर पंवार ने पौधरोपण कर किया। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाकर वायु प्रदूषण को कम कर वातावरण को हरा भरा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कॉलेज की दो मेधावी छात्राओं को आगे की पढ़ाई का खर्च और कोचिंग कराने के लिए सहायता का वादा किया। छात्राओं और शिक्षिकाओं ने मिलकर कॉलेज प्रांगण में लगभग 120 पौधे रोपित किए। जिसमें आम, अनार, नीम आदि के पौधे लगाए। प्रधानाचार्य ऊषा सहरावत ने भी छात्राओं को लगाए गए पौधों का संरक्षण करने का आह्वान किया। इस दौरान शिमला, राजेश्वरी, नवीन, संजय, सुनीता, जसबीरी, अनीता, कुमुद, ओमपाल आदि मौजूद रहे।