फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   90 thousand teenagers will get the vaccine in the district

जिले में 90 हजार किशोरों को लगेगी वैक्सीन

Sat, 01 Jan 2022 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
90 thousand teenagers will get the vaccine in the district
शामली। स्वास्थ्य विभाग ने 15 से 18 साल आयु वर्ग के किशोरों को कोरोनारोधी टीके लगाने की तैयारी कर ली है। तीन जनवरी से किशोरों को टीके लगाने की शुरूआत होगी। स्वास्थ्य विभाग ने माइक्रो प्लान तैयार करते हुए जिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी पर वैक्सीन लगाई जाएंगी। जिले में इस आयु वर्ग के लगभग 90 हजार किशोरों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर और ओमिक्रॉन के खतरे के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 जनवरी की रात को 15 से 18 साल आयु वर्ग के किशोरों कोरोनारोधी टीके लगाने की तीन जनवरी से शुरूआत करने की घोषणा की थी। इसके साथ ही 10 जनवरी से स्वास्थ्यकर्मियों, कोरोना योद्धाओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को एहतियाती बूस्टर डोज लगाने की शुरूआत की जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि तीन जनवरी को जिला अस्पताल, सीएचसी शामली, सीएचसी कांधला, सीएचसी कैराना, सीएचसी कुड़ाना, सीएचसी ऊन, सीएचसी थानाभवन पर किशोरों को टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ संजय अग्रवाल ने जनपदवासियों से अपील की है कि 15 से 18 साल के किशोरों को कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण अवश्य कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज सुबह 10 बजे शुरू होंगे ऑनलाइन पंजीकरण
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि किशोरों को टीकाकरण के लिए एक जनवरी को सुबह 10 बजे से कोविन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होंगे। उन्होंने बताया कि जो लाभार्थी ऑनलाइन पंजीकरण नहीं कराएंगे, उनका बूथ पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इस तरह से किशोरों को ऑनलाइन व ऑन स्पॉट दोनों तरह रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जाएगी।

किशोरों को लगेगा कोवैक्सीन का टीका
तीन जनवरी से शुरू हो रहे अभियान के तहत किशोरों को कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा। कोरोना संक्रमण के केस आने शुरू हो गए हैं। ओमिक्रॉन के केस भी देश के कई राज्यों में मिल चुके हैं। इसके पीछे स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए कोवैक्सीन की डोज इसलिए लगाई जाएगी ताकि 28 दिन के बाद ही दूसरी डोज लग सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed