फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   90% subsidy will be given for goat rearing

Shamli News: बकरी पालन के लिए मिलेगी 90 फीसदी सब्सिडी

Mon, 25 May 2026 12:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 25 May 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
90% subsidy will be given for goat rearing
शामली। प्रदेश सरकार की बकरी पालन योजना के तहत पशुपालकों को 90 प्रतिशत तक सब्सिडी मिलेगी। योजना के तहत लाभार्थी को एक बकरा और पांच बकरियां पालनी होंगी। खास बात यह है कि अब इस योजना का लाभ सभी वर्गों के लोग उठा सकेंगे। पशुपालन विभाग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा। हालांकि शामली के लिए अभी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है। अब तक यह योजना केवल अनुसूचित जाति वर्ग के लोगों के लिए थी। सरकार का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को दुग्ध उत्पादन और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। योजना के तहत कुल 60 हजार रुपये की परियोजना पर 90 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जाएगी। इसमें करीब 54 हजार रुपये बकरियां और बकरा खरीदने पर खर्च होंगे, जबकि 6 हजार रुपये उनके पालन-पोषण और अन्य व्यवस्थाओं पर खर्च किए जाएंगे। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चंद्रभानू कश्यप ने बताया कि इस संबंध में शासनादेश जारी हो चुका है, लेकिन जिले के लिए अब तक लक्ष्य प्राप्त नहीं हुआ है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed