फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   90 families got ration in Pansariyan locality

पंसारियान मोहल्ले में 90 परिवारों को मिला राशन

Tue, 07 Apr 2020 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
90 families got ration in Pansariyan locality
शामली कलेक्ट्रेट में डीएम जसजीत कौर को साहयता राशी का चैक देते कैमिस्ट एसोशियसन के सदस्य - फोटो : SHAMLI
पंसारियान मोहल्ले में 90 परिवारों को मिला राशन
विज्ञापन

शामली। लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद के लिए अमर उजाला फाउंडेशन के साथ मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर दंपती ने स्टाफ के साथ शहर के मोहल्ला पंसारियान में करीब 90 गरीब परिवारों को राशन का वितरण किया। इसके साथ ही बीमार लोगों की जांच कर दवाई और मास्क का वितरण किया।
मंगलवार को बुढ़ाना रोड स्थित मां सावित्री हॉस्पिटल के डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला और महिला चिकित्सक नीलम चौधरी ने अमर उजाला फाउंडेशन की पहल का स्वागत किया और इसके साथ जुड़कर लॉकडाउन में गरीबों की मदद के लिए आगे गए। दोनों डाक्टर दंपती हॉस्पिटल स्टाफ डॉ. अनुज , निक्की, पूजा, सलोनी और सोनू के साथ मोहल्ला पंसारियान पहुंचे। उन्होंने हॉस्पिटल की तरफ से करीब 90 गरीब परिवारों को राशन उपलब्ध कराया। डॉ. रीतिनाथ शुक्ला ने बताया कि इस दौरान मोहल्ले में जो बीमार मिले, उनकी जांच कर दवा दी गई। इसके साथ ही कोरोना से बचाव की जानकारी देकर मास्क वितरित किए। लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन ने दो लाख रुपये का चेक सौंपा
शामली। शामली केमिस्ट एसोसिएशन शामली ने मंगलवार को डीएम जसजीत कौर को दो लाख एक हजार रुपये की सहायता राशि का चेक सौंपा है। एसोसिएशन के अध्यक्ष देवराज मलिक, उपाध्यक्ष अरविंद कुमार, मुकेश तेवतिया, संजीव कुमार, महामंत्री अनिल भार्गव और कोषाध्यक्ष महेशचंद गर्ग मौजूद रहे। देवराज मलिक ने कहा कि पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है। आपदा की इस घड़ी में लॉकडाउन में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी और सदस्य दवा व्यापार के माध्यम से अधिक से अधिक समय अपने थोक एवं खुदरा प्रतिष्ठान खोलकर विषम परिस्थितियों में सहयोग दे रहे हैं।

शामली के मोहल्ला पंसारियान में अमर उजाला फाउंडेशन व मां सावित्री देवी होस्पिटल द्वारा महिलाओं क

शामली के मोहल्ला पंसारियान में अमर उजाला फाउंडेशन व मां सावित्री देवी होस्पिटल द्वारा महिलाओं क- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed