फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   9.10 km long track, 28 deadly potholes

9.10 किमी लंबी पटरी, 28 जानलेवा गड्ढे

Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
9.10 km long track, 28 deadly potholes
शामली में पूर्वी युमना नहर पटरी के किनारे पर धंसी सड़क। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। पूर्वी यमुना नहर पटरी पर इन दिनों संभलकर चलें। बारिश में मिट्टी कटान के बाद नहर पटरी की साइड कई जगह धंस गई है। इस 9.10 किमी लंबी नहर पटरी के किनारों पर 28 जानलेवा गड्ढे हो गए हैं। रात के समय गड्ढे न दिखाई देने से हादसे की आशंका बढ़ गई है। फिलहाल इसकी मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग के पास बजट नहीं है।
नहर पटरी पर भैंसवाल गांव के पुल के समीप जवाहर नवोदय विद्यालय संचालित है। यहा जिला अस्पताल, सीएमओ कार्यालय, विकास भवन, बीएसए, डीआईओएस कार्यालय, एसपी कार्यालय शिफ्ट होने से नहर की पटरी से आवागमन बढ़ा है। पूर्वी यमुना नहर पटरी की चौड़ाई 3.75 मीटर है। ऐसे में सामने से वाहन आने तथा ओवरटेक करते समय हादसे का खतरा बढ़ जाता है। गड्ढों में वाहनों के गिरने से ़हादसे हो सकते हैं। अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

चौड़ीकरण के मुद्दे में फंसा पेंच
पिछले दिनों नहर पटरी के चौड़ीकरण की कवायद शुरू हुई थी। डीएम ने इसके लिए 22 करोड़ का बजट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा था। सिंचाई और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एक-दूसरे के पाले में गेंद डालने लगे थे। इस संबंध में बीते मार्च में सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने दोनों विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। जिसमें पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने भूमि हैंडओवर होने के बाद ही निर्माण कराने की बात कही थी। हालांकि सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने भूमि हैंडओवर करने से साफ इनकार कर दिया था। इसके बाद डीएम की अध्यक्षता में बैठक करने का निर्णय किया गया था, लेकिन बैठक नहीं हो पाई और चौड़ीकरण अटक गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

44 करोड़ की थी परियोजना
शासन से वर्ष 2015 में 9.10 किमी लंबी पूर्वी यमुना नहर की पटरी को 3.75 मीटर चौड़ीकरण, डोला, मिट्टी कार्य और नवीन जिला मुख्यालय पर दो पुलों के निर्माण के लिए 44 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई थी। इससे पूर्वी यमुना नहर की पटरी परियोजना में नवीन जिला मुख्यालय पर दो पुलों के निर्माण, डोला मुंडेट पुल से लेकर भैंसवाल तक लाइनिंग कार्य हुआ था।

वर्जन
विभाग के पास अभी बजट उपलब्ध नहीं है। पटरी की मरम्मत के लिए डीएम ने एमडीए के सचिव को पत्र लिखा है। उम्मीद है जल्द ही इसकी मरम्मत करा दी जाएगी। - रवींद्र राणा, अधिशासी अभियंता पूर्वी यमुना नहर खंड

शामली में पूर्वी युमना नहर पटरी से गुजरते वाहन और साइड में बैठी सड़क।

शामली में पूर्वी युमना नहर पटरी से गुजरते वाहन और साइड में बैठी सड़क।- फोटो : SHAMLI

शामली में पूर्वी युमना नहर पटरी से गुजरते बाइक सवार और साइड में बैठी सड़क।

शामली में पूर्वी युमना नहर पटरी से गुजरते बाइक सवार और साइड में बैठी सड़क।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed