{"_id":"58e692214f1c1bf8335b5710","slug":"89-complaints-disposal-of-only-five","type":"story","status":"publish","title_hn":"89 शिकायतें, निस्तारण मात्र पांच का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
89 शिकायतें, निस्तारण मात्र पांच का
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली/ कैराना/ ऊन। जिले भर में आयोजित तहसील दिवस में 89 शिकायतों में से मात्र पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। डीएम ने फरियादियों की शिकायत सुनते हुए कहा कि कार्यालय में सुबह दस बजे से लेकर बारह बजे तक गैैैर हाजिर रहने वाले अफसरों के विरुद्ध वेतन काटने की कार्रवाई की जाएगी। शिकायतों का सात से 15 दिन में निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित तहसील दिवस में डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। लेखपाल जाति-आय, सामान्य निवास प्रमाण पत्रों पर सात दिन के अंदर रिपोर्ट प्रेषित करें। उन्होंने प्रतिदिन अपने कार्यालय में 10 बजे से 12 बजे तक जिले के अफसरों को बैठकर जनसमस्याओं को सुनकर उनका समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है।
तहसील दिवस में 35 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। इस मौके पर डीएम के निर्देश पर कई दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनवाए गए।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा, एसडीएम सदर एमपी सिंह, सीएमओ विनीता अग्निहोत्री, सीओ सिटी उपेंद्र यादव, बलीरम कुमार, डीडीओ चकबंदी अधिकारी पवन कुमार सिंधु समेत जिला स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
कैराना तहसील में आयोजित तहसील दिवस में कुल 30 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। एडीएम भरत जी पांडेय मौके पर मौजूद रहे। ऊन तहसील दिवस में एसडीएम दुष्यंत कुमार मौर्य की मौजूदगी में 24 शिकायतें प्राप्त हुई। एक का निस्तारण किया गया।
राशन की कालाबाजारी की शिकायत
कैराना। तहसील दिवस में अवैध कब्जों, तालाबों की सफाई, राशन की कालाबाजारी आदि से संबधित 30 शिकायतें आईं। इनमें से केवल दो शिकायतों का निस्तारण किया जा सका।
अपर जिलाधिकारी भरत पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में इलियास निवासी पांवटी कला ने राशन डीलर पर कालाबाजारी करने की शिकायत की। हाजी अय्यूब, इरशाद, साबिर ने यमुना की क्षतिग्रस्त ठोकरों की मरम्मत कराए जाने की मांग की। भूरा निवासी जिंदी, मुकीम, असगर ने गांव जंधेडी रोड व तालाब में जल भराव के कारण फसलों के बर्बाद होने की शिकायत की। तीतरवाड़ा निवासी राजेंद्र फौजी ने तालाब से पानी निकासी व तालाब के सुंदरीकरण कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा, उपजिलाधिकारी विजय प्रकाश तिवारी, सीओ भूषण वर्मा आदि अधिकारी मौजूद रहे।