फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   88.81 percent voting took place in the by-election of Mandawar village head.

Shamli News: मंडावर ग्राम प्रधान के उपचुनाव में 88.81 प्रतिशत हुआ मतदान

Wed, 07 Aug 2024 03:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 07 Aug 2024 03:02 AM IST
विज्ञापन
88.81 percent voting took place in the by-election of Mandawar village head.
कैराना के मंडावर में ग्राम प्रधान उपचुनाव में लाइन में लगे मतदाता-संवाद
कैराना। मंडावर ग्राम प्रधान उपचुनाव में शांतिपूर्वक 88.81 प्रतिशत मतदान किया गया। शाम 5 बजे मतदान संपन्न होने के बाद पोलिंग पार्टियों ने विकास खंड कार्यालय पर मतपेटियां जमा करा दीं। बृहस्पतिवार को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन


गांव मंडावर में करीब आठ माह पहले ग्राम प्रधान की मौत हो जाने पर ग्राम प्रधान की सीट रिक्त पड़ी थी। मंडावर ग्राम प्रधान उपचुनाव में चार प्रत्याशी दिलशाद, अफसाना, तनवीर व सानो चुनाव मैदान में हैं। मंगलवार सुबह 7 बजे से उच्च प्राथमिक विद्यालय मतदान केंद्र पर बनाए गए तीन बूथों पर मतदाताओं ने मतदान किया। तीनों बूथों पर 1727 मतदाताओं में से 88.81 प्रतिशत 1534 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

मतदान के दौरान एडीएम, एसडीएम स्वप्निल यादव, सीओ अमरदीप मौर्य, तहसीलदार अर्जुन सिंह ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया। शाम 5 बजे के बाद सभी मतपेटियां सील करके उन्हें विकास खंड कार्यालय पर जमा करा दिया। जहां उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया। एसडीएम स्वप्निल यादव ने बताया कि 88.81 प्रतिशत मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया है। बृहस्पतिवार को मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed