फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   830 people got anti-coronavirus vaccines in the district

जिले में 830 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके

Sat, 05 Jun 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
830 people got anti-coronavirus vaccines in the district
शामली सीएचसी पर टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : SHAMLI
जिले में 830 लोगों को लगे कोरोनारोधी टीके
विज्ञापन

शामली। जिले में 18 से 44 साल उम्र के एक हजार के लक्ष्य के सापेक्ष 830 लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए गए। टीकाकरण 83 प्रतिशत रहा। उधर, 45 प्लस के लोगों का टीकाकरण 49.13 प्रतिशत रहा।
शुक्रवार को जिले में 18 से 44 वर्ष के लोगों को टीकाकरण के लिए सीएचसी ऊन, महिला पॉलिटेक्निक, सीएचसी कैराना, जसाला, प्राथमिक विद्यालय मुंडेट, सीएचसी थानाभवन, रोडवेज बस अड्डा, सीडीओ कार्यालय, एलडीएम कार्यालय, पुलिस लाइन और 12 साल तक के बच्चों के अभिभावकों के लिए स्पेशल बूथ हिंदू कन्या इंटर कालेज शामली व वीवी इंटर कालेज शामली में एक हजार लोगों को टीके लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 830 लोगों को पहली डोज के टीके लगे हैं। टीकाकरण में कोविशील्ड की 83 वॉयल खर्च हुई।
विज्ञापन

इसके अलावा जिले में 45 प्लस वाले लोगों को 37 बूथों पर टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि 3550 के लक्ष्य के सापेेक्ष 1744 लोगों केे टीके लगे हैं, जिनमें 1485 लोगों ने पहली डोज और 259 लोगों को दूसरी डोज के लगे हैं। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि 18 प्लस वाले लोगों को टीकाकरण के लिए कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु एप पर ऑनलाइन पंजीकरण कर स्थान, दिनांक व समय लेना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कैराना में ब्लाक कार्यक्रम प्रबंधक अतुल गर्ग ने बताया कि सीएचसी पर 18 साल से अधिक आयु के 86 युवकों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई। इसके अलावा पावटी कलां में 45 प्लस के 19, कसेरवा खुर्द में 45 प्लस के 100, बधेव में 45 प्लस के 60, मवी में 45 प्लस के 29 व मलकपुर में 45 प्लस के 50 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

दो केंद्रों पर 100 लोगों को हुआ टीकाकरण
गढ़ीपुख्ता। कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 20 लोगों कोरोनारोधी वैक्सीन का टीका लगाया गया। 12 लोगों को पहली तथा आठ लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वही ऊन तहसील क्षेत्र के गांव हथछौया में जूनियर हाईस्कूल में 45 वर्ष से आयु उम्र के 80 लोगों का टीकाकरण किया गया। वहीं 73 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया।

शामली सीएचसी पर वैक्सीन का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।

शामली सीएचसी पर वैक्सीन का टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed