फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   82 mm of rain in 36 hours record broken

36 घंटे में 82 एमएम बारिश से टूटा रिकॉर्ड

Sat, 28 Jan 2017 12:10 AM IST
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली
ब्यूराो /अमर उजाला, शामली Updated Sat, 28 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
82 mm of rain in 36 hours record broken
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। मौसम में बदलाव के साथ बुधवार रात शुरू हुई बारिश शुक्रवार सुबह तक लगातार होती रही। सर्दी के मौसम में 36 घंटे लगातार हुई बारिश ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बारिश के बाद बढ़ी सर्दी से लोग ठिठुरते रहे। हालांकि शुक्रवार दोपहर बाद धूप निकलने पर लोगों को सर्दी से थोड़ी राहत मिली।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के चलते बुधवार की रात साढ़े दस बजे के बाद आकाश में बादल छा गए और बारिश हो गई। बृहस्पतिवार को पूरे दिन और रात तक रुक-रुककर बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह आठ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक लगातार बारिश होने से खेतों में पानी भर गया। बारिश और ठंडी हवाओं से सर्दी बढ़ गई।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया। तेज धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। बारिश के बाद तेज हवाएं चलने से मौसम ठंडा हो गया है। शामली जिले में पिछले 36 घंटे में 82 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। पूर्वी यमुना नहर खंड के जिलेदार अबुज कुमार ने बताया कि बुधवार की रात्रि साढ़े दस बजे से लेकर से शुक्रवार की सुबह आठ बजे तक 70 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह आठ बजे से लेकर ग्यारह बजे तक बारह एमएम बारिश की रिकॉर्ड गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बघरा कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉक्टर पीके सिंह, सरदार बल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुमार अहलुवालिया ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम का  मिजाज बदला है। उन्होंने कहा कि ऐसी बारिश मानसून के दौरान होती है। तीन साल पूर्व 200 एमएम बारिश जनवरी माह में रिकॉर्ड की गई थी।

बिजली गिरने से मवेशी की मौत, उपकरण फुंके
शामली/बाबरी। फतेहपुर में ब्रह्मपाल के आंगन में भैंस बंधी हुई थी। सुबह 9:00 बजे के समय बिजली गिरने से भैैंस की मौत हो गई। गांव के विजयपाल, शीशपाल, परवेंद्र, भगत सिंह, तेजवीर सिंह के मकान में रखे  बिजली के उपकरण फुंक गए। बाबरी  के हिरनवाड़ा गांव में बिजली गिरने से भोपाल सिंह, राजकुमार, पप्पू, प्रमोद, धनंजय, सतपाल, अनिल कुमार के बिजली के उपकरण फुंक गए। लेखपाल ने गांव में पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।


जनजीवन अस्त व्यस्त
ऊन। बुधवार रात्रि से रुक रुककर हुई बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। बारिश से जहां किसानों के चेहरे खिले, वहीं ईख छिलाई का कार्य बंद हो गया। जिसके कारण मिल में गन्ने की सप्लाई भी बाधित रही। मिल में गन्ना न जाने की वजह से पेराई भी ठप हो गई। किसानों ने गेहूं की पहले से बुवाई कर ली थी उन किसानों को यह वर्षा एक वरदान के रुप में मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed