फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   कुतों के झुंड ने सात वर्षीय बालिका पर किया हमला, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

कुतों के झुंड ने सात वर्षीय बालिका पर किया हमला, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर

Sat, 11 May 2019 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
कुतों के झुंड ने सात वर्षीय बालिका पर किया हमला, गंभीर हालत में दिल्ली रेफर
कुत्तों के झुंड ने सात वर्षीय बच्ची पर किया हमला
विज्ञापन

चौसाना। क्षेत्र के गांव दथेड़ा के जंगल में आवारा पांच कुत्तों के एक झुंड ने सात वर्षीय बच्ची पर हमला कर घायल कर दिया। हमले में बेहोश हुई बालिका को प्राथमिक उपचार के बाद दिल्ली अस्पताल में रेफर किया गया है। कुत्तों के हमले से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
चौसाना क्षेत्र के गांव के गांव गढ़ी हसनपुर सोनू ने निकट के गांव दथेड़ा निवासी सुरेश के खेत में गेहूं की कटाई की थी। शुक्रवार शाम को सोनू की पत्नी महेंद्री, अपनी सास सल्लो और सात वर्षीय बेटी एकता को लेकर सुरेेेश के खेत पर मजदूरी में मिला भूसा लेने गई थी। महेेेंद्री और सल्लो भूसा बांधने में लग गई। इसी दौरान आवारा पांच कुत्तों को झुंड ने बच्ची एकता पर हमला बोल दिया। कुत्तों के हमला करते ही बच्ची गिर गई। कुत्तों ने गर्दन, पीठ और सिर समेत शरीर पर जगह-जगह नोंच दिया। कुत्तों के हमले को देख बच्ची की मां और दादी ने कुत्तों को डंडे मारकर भगाना चाहा, लेकिन वे नहीं हटे। इस दौरान शोर सुनकर निकट के खेत में धान लगा रहे 10-12 लोग मौके पर पहुंचे और कुत्तों को दौड़ाया। कुत्तों के हमले में बच्ची बेहोश हो गई। परिजन बच्ची को लेकर स्वास्थ्य केंद्र ऊन में भर्ती कराया, जहां से गंभीर हालत में बच्ची को दिल्ली अस्पताल में रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि चिकित्सकों का एक पैनल बालिका का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

12 पशुुुओं को निवाला बना चुके आवारा कुत्ते
चौसाना। क्षेत्र के गांव गढ़ी हसनपुर और दथेड़ा में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में आवारा जंगली कुत्तों ने छोटे आवारा पशुओं को हमला कर निवाला बना चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आवारा कुत्तों के हमले से दहशत के चलते छोटे बच्चों को घर से बाहर भेजना बंद कर दिया है। खेतों में भी किसान समूह बनाकर खेत में जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों के झुंड अकेले व्यक्ति को देखते ही हमला करने की फिराक में रहते है। ग्रामीण रामकुमार, सोहनबीर, ओमपाल, मदन, नरेंद्र और सोमपाल आदि ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed