फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   ‘रक्तदान से शारीरिक कमजोरी नहीं आती’

‘रक्तदान से शारीरिक कमजोरी नहीं आती’

Wed, 08 May 2019 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
‘रक्तदान से शारीरिक कमजोरी नहीं आती’
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। अपर जिलाधिकारी आनंद कुमार शुक्ल ने कहा कि रक्तदान महादान है। स्वैच्छिक रक्तदान करने से किसी भी तरह की शारीरिक कमजोरी नहीं आती, यह सिर्फ एक भ्रांति है।
बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में विश्व रेड क्रास दिवस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन एडीएम आनंद कुमार शुक्ल ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। उन्होंने आम जन से अनुरोध किया कि वे अधिक से अधिक रक्तदान करें ताकि जरूरत पड़ने पर आम लोगों की सहायता की जा सके। सीएमओ डॉक्टर संजय भटनागर ने कहा कि रक्तदान करने से आवश्यकता के समय किसी भी व्यक्ति की मदद की जा सकती है। मौके पर एसीएमओ डॉ. केपी सिंह, डॉ. राजकुमार सागर, सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ. रमेश चंद्रा, शिविर के नोडल अधिकारी एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. अनुपम सक्सेना, लैब टेक्नीशियन अभिषेक गौतम, डॉ. विजेंद्र कुमार, डॉ. जाहिर अली त्यागी, डॉ. दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


रक्तदान शिविर में पहुंची ब्लड कलेक्शन वैन
फोटो...
शामली। रक्तदान शिविर के नोडल अधिकारी पैथोलोजिस्ट डॉक्टर अनुपम सक्सेना ने बताया कि शासन की तरफ से मंडल स्तर पर ब्लड कलेक्शन एवं ट्रांसर्पोटेशन वैन उपलब्ध कराई गई है। यह वैन उन देहात क्षेत्र के लिए है, जहां पर कोई अस्पताल आदि की सुविधा न हो और वहां पर रक्तदान शिविर का आयोजना करना हो। वैन पूरी तरह से वातानुकूलित है और इसमें वे सभी उपकरण और संसाधन मौजूद होते है, जो रक्तदान के लिए आवश्यक होते है। इस वैन में एक बार में दो लोग रक्तदान कर सकते है। सहारनपुर से सीएचसी पर पहुंची इस वैन का उद्देश्य सिर्फ ये रहा कि नागरिकों को इस बात का पता चल सके कि ब्लड कलेक्शन वैन की सहायता से गांव-देहात के दूरस्थ इलाके में भी रक्तदान शिविर आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed