फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   तीन दिवसीय जागरूकता शिविर आज से शुरू------------

तीन दिवसीय जागरूकता शिविर आज से शुरू------------

Thu, 28 Feb 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
तीन दिवसीय जागरूकता शिविर आज से शुरू------------
शामली। राजकीय फल संरक्षण केंद्र प्रभारी एसके सिरोही ने बताया कि महात्मा गांधी ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर कार्यक्रम शुक्रवार को हाथी करौदा गांव में राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र की ओर से होगा। तीन मार्च तक चलने वाले कार्यक्रम में बेरोजगार युवक-युवतियों को स्वरोजगार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षार्थी हाईस्कूल पास व आयु 20 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। प्रशिक्षण में पंजीकरण पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन


स्काउट कैंप शिविर शुरू
गढ़ीपुख्ता। मालैंडी गांव में स्थित शिवम उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय में स्काउट गाइड कैंप का शुभारंभ किया गया। स्काउट प्रशिक्षक सुरेश शर्मा ने बच्चों को स्काउट झंडे को बांधने का तरीका बताया। मौके पर स्काउट प्रार्थना, झंडा गान प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य उपेंद्र कुमार ने बच्चों को स्काउट के महत्व के समझाया। शिक्षक सुरेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को स्काउट की महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिविर में निहाल गिरी, विकेश कुमार, सुनील कुमार, योगेंद्र, ओम सिंह, रेखा जावला, पूजा जाखड़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


वंचित छात्राओं को पिलाई जाएगी दवाइयां
शामली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के तहत कृमि नियंत्रण की दवाई का बच्चों को वितरण किया गया। संस्था के उप प्रधानाचार्य मलूकचंद ने छात्रों को बताया कि कृमि संक्रमण से बच्चों में कुपोषण और खून की कमी होती है। जिस कारण बच्चों में थकावट रहती है। शारीरिक और मानसिक विकास अवरुद्ध होता है, जो छात्र-छात्राएं दवाई से वंचित रह गए है। ऐसे छात्र-छात्राओं को शुक्रवार को विद्यालय व आंगनबाड़ी केंद्रों में दवाई प्राप्त करके कृमि संक्रमण से सुरक्षा पाए। इस मौके पर आचार्य पवन कुमार, अंकुर कुमार, नीटू कश्यप, राकेश शर्मा, अशोक कुमार, नरेश तोमर, धनपाल, प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed