फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   विद्युत निगम का रिकार्ड जला

विद्युत निगम का रिकार्ड जला

Fri, 08 Feb 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
विद्युत निगम का रिकार्ड जला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शामली। कोतवाली क्षेत्र में सिटी बिजलीघर पर एक कमरे में रखा विद्युत निगम का पुराना रिकार्ड जलकर राख हो गया। रात में आग लगने की भनक किसी को नहीं लग सकी। बिजलीघर के लिपिक की तरफ से कोतवाली में मामले की सूचना दी गई है।
एमएसके रोड पर शिव चौक के निकट सिटी बिजलीघर के पीछे बने कमरे में विद्युत निगम का पुराना रिकार्ड रखा हुआ था। बृहस्पतिवार की रात में इस कमरे में अचानक आग लग गई। इससे कमरे में रखा निगम का सारा रिकार्ड जलकर राख हो गया। यहां तक कि कमरे का लकड़ी का दरवाजा भी पूरी तरह जल गया। शुक्रवार दोपहर तक भी आग सुलगती रही। एसडीओ सिटी ब्रजमोहन सोनी ने बताया कि कमरे में विद्युत वितरण खंड द्वितीय का पुराना रिकार्ड रखा हुआ था। कमरे पर ताला लगा हुआ था। रात में कमरे में आग लगने से सारा रिकार्ड जल गया। सुबह करीब नौ बजे कार्यालय के कर्मचारी के आने पर आग लगने का पता चला। इस संबंध में कार्यालय के लिपिक विकास कुमार की तरफ से कोतवाली में घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


आग लगने के पीछे कोई साजिश तो नहीं
शामली। विद्युत निगम का रिकार्ड जलने में आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। विद्युत कर्मियों के मुताबिक पुराने भवन के जिस कमरे में रिकार्ड रखा था, उसमें बिजली भी नहीं थी। इससे यह तो तय हो गया कि शॉर्ट सर्किट से आग नहीं लगी। कमरे के दरवाजे पर भी ताला लगा हुआ था और कोई खिड़की भी नहीं है। विद्युत कर्मियों को छोड़कर बाहरी लोगों को शायद ही कमरे में रखे रिकार्ड की जानकारी होगी। इन परिस्थितियों में जहां आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका, वहीं इसके पीछे किसी बड़ी साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


2011 से पहले का रखा था रिकार्ड
शामली। कमरे में रिकार्ड 2011 से पहले का रखा हुआ था। एसडीओ ने बताया कि ऑनलाइन कंप्यूटर में डाटा फीड होने के बाद रिकार्ड को कमरे में रखा गया था। लगभग सारा रिकार्ड का डाटा ऑनलाइन होने से कोई ज्यादा परेशानी तो नहीं आएगी। मगर, 2011 से पहले की कोई जांच या जरूरी कागज की जरूरत पड़ेगी तो उसमें परेशानी आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed