{"_id":"5babd65b867a557f015d2bac","slug":"81537988187-shamli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भड़ी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भड़ी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुना का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत
चौसाना। पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण यमुना का जलस्तर भी बढ़ गया है। इससे लोगों को तटबंध टूटने की फिक्र भी सताने लगी है। चौसाना के भड़ी में लोगों का कहना है कि जलस्तर फिर से लगातार बढ़ रहा है। मानसून के दौरान हुई बारिश के कारण भी जलस्तर बढ़ा था।
चौसाना के गांव भड़ी के लोगों की मुश्किलें फिर से बढ़ गई है। भड़ी से मंगलौरा तक यमुना क्षेत्र लगता है। जहां लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ रहा है और तटबंधों के करीब पहुंच गया है, जिससे लोगों को खतरा है कि कही पानी के बढ़ने से कमजोर पड़े तटबंध टूट ना जाए, जिससे बाढ़ जैसे हालात फिर से ना बन जाए। लोगों का कहना है कि मानसून के दौरान अधिक पानी आने के डर से प्रशासन द्वारा तटबंधों की मरम्मत कराई गई थी, जिससेे बरसात में कोई दिक्कत नहीं हो सकी। आरोप है कि पानी के बहाव के कारण तटबंध कमजोर पड़ चुके हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से बिजली की दुरुस्त व्यवस्था की मांग की है।