फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   शामली के उद्यमी-व्यापारी चाहते हैं माल भाड़ा कम करने के लिए शामली मे बने रिंग रोड़

शामली के उद्यमी-व्यापारी चाहते हैं माल भाड़ा कम करने के लिए शामली मे बने रिंग रोड़

Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Tue, 11 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
शामली के उद्यमी-व्यापारी चाहते हैं  माल भाड़ा कम करने के लिए शामली मे बने रिंग रोड़
शामली। जिले उद्यमियों-व्यापारियों और आम नागरिकों ने दिल्ली-यमुुनोत्री फोरलेन के साथ साथ शामली बाईपास का जल्द निर्माण कराए जाने की मांग की है। जिससे उद्यमियों-व्यापारियों के कारोबार को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

जिले के उद्यमियों-व्यापारियों का तर्क है कि दिल्ली-शामली, सहारनपुर फोरलेन व शामली बाईपास न बनने से ट्रकों का आवागमन गाजियाबाद से मेरठ-पानीपत के रास्तों से आने से माल भाड़ा बढ़ गया। जिससे उनका उद्योग व कारोबार प्रभावित हो रहा है। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन शामली के चेयरमैन वेद प्रकाश आर्य का कहना है कि दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन न बनने से उनके उद्योग धंधे प्रभावित हो गए हैं। गाजियाबाद से शामली आने वाले ट्रक पानीपत व मेेरठ से होकर आ रहे हैं। जिससे उनका मालभाड़ा मंहगा हो गया है। दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग और शामली बाईपास को जल्द बनवाने की मांग की है। इसके अलावा हाईवे और शामली बाईपास नहीं होने से शामली शहर को जाम लगा रहता है। जिससे शामली के लोगों को जाम से मुक्ति मिल सके।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अंकित गोयल का कहना है कि दिल्ली-यमुनोत्री मार्ग का शामली बाईपास न बनने से हर वक्त शामली में जाम लगा रहता है। जाम से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित हो रहा है। दिल्ली-यमुनोत्री बाईपास अभी अधूरा पड़ा हुआ है। जाम से मुक्ति के लिए मेरठ-करनाल समेत शामली के चारो ओर रिंग रोड बनाया जाना चाहिए। वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष घनश्यामदास गर्ग का कहना है कि शहर को जाम से मुक्ति के लिए शामली में रिंग रोड बनना आवश्यक है। दिल्ली-यमुनोत्री फोरलेन के तहत मेरठ करनाल बाईपास का जल्द निर्माण हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed