फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   किसान मजदूरों को 60 साल के बाद दी जाए पेंशन

किसान मजदूरों को 60 साल के बाद दी जाए पेंशन

Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
Updated Tue, 04 Sep 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
किसान मजदूरों को 60 साल के बाद दी जाए पेंशन
किसानों और मजदूरों को भी मिले पेंशन
विज्ञापन

शामली।
भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन की गांव मुंडेट में बैठक हुई, जिसमें किसान-मजदूरों की समस्याओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, दिल्ली में 8 व 9 सितंबर को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने का आह्वान किया।

सोमवार को गांव मुंडेट स्थित टीचर्स कॉलोनी में राष्ट्रीय अध्यक्ष राजबीर सिंह के आवास पर बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें उन्होंने कहा कि संगठन किसान और मजदूरों की पांच मांगों को लेकर ही दम लेगा। ग्राम मंडौला क्षेत्र के सभी किसानों को उनकी भूमि का उचित मुआवजा दिया जाए। वहीं, देश के किसानों, मजदूरों को 60 साल की आयु के बाद सरकारी कर्मचारी, अधिकारी, विधायक और सांसद की तर्ज पर पेंशन दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन सभी मांगों को लेकर 8 व 9 सितंबर को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर महापंचायत करेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से गांव गांव लोगों से जनसंपर्क कर दिल्ली पहुंचने का आह्वान करते हुए महापंचायत को सफल बनाने की अपील की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रणधीर सिंह व संचालन मंडल प्रवक्ता राजबीर से किया। इस दौरान सहारनपुर मंडल के अध्यक्ष हाजी शाहदीन, मेरठ मंडल अध्यक्ष राणा शशिकांत श्योरान, जिलाध्यक्ष बागपत जयदेव तोमर, जिलाध्यक्ष मेरठ सतबीर तालियान, जिलाध्यक्ष गाजियाबाद सतपाल, जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर डाक्टर उदयपाल सिंह, जिलाध्यक्ष सहारनपुर प्रमोद व ब्लाक अध्यक्ष दिलशाद कैराना, जगरूप ऊन, नरेश थानाभवन, जितेंद्र शामली, मदनपाल कांधला, तहसील अध्यक्ष सलीम कैराना, राजेंद्र ऊन, श्रीपाल शामली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed